चंबा में 22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान, मां ने खिड़की से देखा शव

by

कमरे के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से थीं बंद, अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

एएम नाथ। चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 22 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब देर रात तक कमरे में तेज आवाज में गाने बजते रहे। मां ने कमरे के अंदर झांककर देखा तो बेटे का शव लटका हुआ था।

मामला उपतहसील पुखरी के तहत ग्राम पंचायत कंदला के बनगाटी गांव का है। मृतक की पहचान सुधीर कुमार (22) निवासी बनगाटी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुधीर बुधवार रात घर पहुंचने के बाद अपने कमरे में चला गया और वहां तेज आवाज में वूफर बजाने लगा। देर रात तक जब कमरे से गानों की आवाज आती रही तो उसकी मां उसे देखने पहुंची।

कमरे का दरवाजा और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। मां ने खिड़की के शीशे से अंदर देखा तो सुधीर को फंदे से लटका पाया। इसके बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल चंबा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मिठाई, भुजिया, बेकरी व बार्बर शॉप्स शनिवार-रविवार को बंदः डीसी

ऊना : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रशासन ने दुकानों व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली में 8 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री ने किया : टाहलीवाल में अग्निशमन चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन, फायर सब स्टेशन में स्तरोन्नत करने की घोषणा

रोहित जसवाल। ऊना, 2 अप्रैल। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने टाहलीवाल में 4 करोड़ रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन शिकायतों के सामाधन के लिए प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के प्रयास सराहनीय : कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह में विवाहिता लापता, पति को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज ‘मैं मर जाऊंगी’

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा के चुराह उपमंडल में एक 20 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति फारूख खान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!