जनगणना-2027 : गांवों और शहरों की सुविधाओं का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

by

बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बैंकिंग सेवाओं समेत विकास सुविधाओं के जुटाए जाएंगे आंकड़े; अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ।  बिलासपुर, 30 अक्टूबर। जनगणना-2027 के तहत जिला बिलासपुर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रत्येक राजस्व गांव और नगर निकाय से संबंधित आंकड़े एकत्रित कर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।

जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के बैठक कक्ष में उपमंडल श्री नैना देवी जी और सदर के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान नामित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक आंकड़े जुटाने, निर्धारित प्रारूप में जानकारी दर्ज करने और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रविष्टि करने की प्रक्रिया समझाई गई। इसमें पटवारी, कार्यपालक सहायक, पर्यवेक्षक, राजस्व कर्मचारी तथा खंड स्तर के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

इन सुविधाओं का जुटाया जाएगा ब्योरा

डिजिटल रिकॉर्ड में विद्युत आपूर्ति, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, बैंकिंग सेवाएं, पेयजल व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्र और कृषि सुविधाओं सहित अन्य विकासात्मक संसाधनों की जानकारी शामिल होगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा।

विकास योजनाओं के निर्धारण में मिलेगी मदद

जिला राजस्व अधिकारी नीलाक्ष शर्मा ने कहा कि जनगणना से जुड़े आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं तथा नीतियों के निर्धारण का महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इनके माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाएं बनाने, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने और भविष्य की जरूरतों के अनुसार प्रशासनिक निर्णय लेने में मदद मिलती है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार सही एवं विश्वसनीय आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए। साथ ही ऑनलाइन प्रविष्टियां तय समयसीमा में पूरी करने और प्रत्येक जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित करने को कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 8.37 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की दी सौगात

एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी ज़िला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में 8.37 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं के उद्घाटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी व गैर सरकारी स्कूल 5 दिन के लिए बंद : डीसी ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को गर्मी के लगातार बढ़ते प्रकोप देखते हुए जारी किए आदेश

ऊना  : ऊना जिला का पारा 45 डिग्री पहुंचते ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और बच्चों को हीट वेव से बचाने के लिए सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को 5...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में एक व्यक्ति की लाश : मृतक की पहचान 43 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र सरवन राम निवासी बलवाल बंगा नवांशहर

चिंतपूर्णी : बस स्टैंड के पास होटल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया अधिक शराब पीने के चलते मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना पर मौके...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!