गगल में निजी बस के टायर के नीचे आने से युवक की मौत : भड़के परिजन, शव नहीं उठाने दिया, 2 घंटे ठप रहा यातायात

by
स्कूटी से घर लौट रहा था रछियालु निवासी युवक, हादसे के बाद चालक-परिचालक मौके से फरार; दो घंटे तक सड़क पर लगा रहा जाम

एएम नाथ।  कांगड़ा।  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस थाना गगल के तहत सुबह करीब 9:30 बजे युवक निजी बस के टायर की चपेट में आ गया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक रछियालु का रहने वाला था। वह स्कूटी पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से सनौरा में रुका था। इसके बाद सड़क पार करने के दौरान वह अचानक निजी बस की चपेट में आ गया। बस का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय युवक ने हेलमेट पहना हुआ था।

शव नहीं उठाने देने पर सड़क पर लगा जाम

हादसे के बाद चालक और परिचालक के मौके से चले जाने से परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। परिजनों ने बस के नीचे से मृतक का शव निकालने की अनुमति भी नहीं दी।

प्रदर्शन के कारण करीब दो घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

फोटो कैप्शन: गगल में सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा परिजन और स्थानीय लोग।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, आरोपी बेटा फरार

रानीताल :  थाना हरिपुर के तहत पुलिस चौकी रानीताल में पुत्र ने अपनी मां का गला दबा कर हत्या कर दी है। मृतका प्रवासी है। आरोपी मौके से फरार हैं और रानीताल पुलिस की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राधे-राधे क्यों बोल रहे हो?’ सीएम सुक्खू के सवाल पर हिमाचल में सियासी बवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के साथ बातचीत का एक छोटा सा सवाल अब एक बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 सितंबर 2024 को मतदान केन्द्रों की सूचियों के प्रारूप प्रकाशित

एएम नाथ। चम्बा :  मतदान केन्द्रों की सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 02 सितंबर 2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) चम्बा, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जिला चम्बा, समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/ नायब तहसीलदार)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

74 लाख 55 हजार के बजट को स्वीकृति प्रदान : स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया जाए जोर– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तहत रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक का...
Translate »
error: Content is protected !!