मानवाधिकार संरक्षण और युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के विषय पर हुई बातचीत, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं
गढ़शंकर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से डॉ. नरेश कुमार भूम्बला ने मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नितिन नवीन को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया।
डॉ. नरेश कुमार भूम्बला वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय सचिव और अमित शाह यूथ ब्रिगेड (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव हैं। मुलाकात के दौरान राष्ट्रहित, भाजपा संगठन को मजबूत करने, मानवाधिकारों की रक्षा और युवाओं की सामाजिक व राष्ट्रीय गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर बातचीत हुई।
डॉ. भूम्बला ने कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन के कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरणा मिल रही है। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए समाज और देश के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
