ADC ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार, ऊना का बढ़ाया गौरव

by

बिलासपुर में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित, 2021 बैच के हिमाचल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं जसवाल

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 नवंबर। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को प्रशासनिक सेवाओं में योगदान के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद रहे।

वर्ष 2021 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी ईशांत जसवाल मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वे ऊना जिले में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

प्रशासनिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए मिला यह सम्मान उनके कार्यों की पहचान है। जसवाल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने से ऊना जिले का गौरव भी बढ़ा है।

समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना, एचएएस अधिकारी अपराजिता चंदेल, पत्रकार संजीव शर्मा और डीएसपी राजकुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल नहीं थमेंगी विकास की रफ़्तार, अबकी बार चार सौ पार : गडकरी ने दी है एक लाख करोड़ रुपये के सड़कों की गारंटी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अब हिमाचल में विकास की रफ़्तार नहीं रुकने वाली हैं। आने वाले समय में हिमाचल में सड़कों, फ़ोर लेन, सुरंगों और पुलों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी की हत्या के आरोपी को मिला पुलिस रिमांड : पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

प्रवासी सोनू ने शराब के नशे में पत्नी को लोहे की छड़ से पीट-पीटकर मार डाला था एएम नाथ। धर्मशाला :  नगरोटा सूरियां में पति द्वारा पत्नी की हत्या मामले की जांच तेज हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

17 से 28 मार्च तक आयोजित होगा होली मेला मैड़ी – DC जतिन लाल

ऊना, 1 मार्च – उत्तर भारत का प्रमुख धार्मिक आयोजन होली मेला मैड़ी इस वर्ष 17 से 28 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान 25 मार्च को निशान साहिब(झंड़ा चढ़ाने) की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागी कांग्रेस विधायकों ने “व्यक्तिगत स्वार्थ” के चलते किया पार्टी के साथ “धोखा” : कांग्रेस

एएम नाथ। शिमला :  कांग्रेस के 6 बागियों व तीन निर्दलीयों के दिल्ली में भाजपा का दामन थामने के बाद कांग्रेस सरकार में आयुष एवमखेल मंत्री यादवेंद्र गोमा सीपीएस संजय अवस्थी व ज्वालामुखी से...
Translate »
error: Content is protected !!