31 वर्षीय अंकुश राणा जस्सी बने हरोली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष

by
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी, गांव-गांव जाकर युवाओं को जोड़ने का करेंगे अभियान शुरू

रोहित जसवाल।  हरोली। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी 31 वर्षीय अंकुश राणा जस्सी को सौंपी है। उन्हें हरोली विधानसभा क्षेत्र का नया युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव आर्यन चौहान ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा, सचिव एवं प्रदेश प्रभारी ज्योतिष एच.एम., प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री की स्वीकृति से की गई है। प्रदेश स्तर पर जारी इस अधिसूचना में अंकुश राणा जस्सी के अलावा चोपाल, बड़सर, कसौली और पच्छाद विधानसभा क्षेत्रों में भी नए युवा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

नियुक्ति के बाद अंकुश राणा जस्सी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जल्द नई टीम का गठन करना और संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाना होगा। इसके लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर युवाओं को संगठन से जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर एक मजबूत युवा टीम तैयार की जाएगी। इस टीम को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर संगठन का विस्तार कर चुनाव से पहले हरोली में युवा कांग्रेस को मजबूत आधार देना उनका लक्ष्य रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के दूरदराज क्षेत्रों में वायु सेना के हेलीकॉप्टर से पहुंचाई गई राशन-दवाइयों की खेप लोगों ने सीएम का जताया आभार

मंडी 24 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप मंडी जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को वायु सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से मंडी जिले के दूरदराज क्षेत्रों में राशन समेत अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामपुर – रजेहड़ -सारसावा वाया कपेण सड़क पर खर्च हुए 962 लाख : आशीष बुटेल*

*पढियारखर में 50 लाख के विकास कार्य लोगों को समर्पित* एएम नाथ।  पालमपुर, 27 जनवरी :- पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत पढ़ियारखर में 50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा आज टूरिज्म पार्क होली में कामगारों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण से प्रभावित लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें : DC राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 03 सितंबर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!