क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित कार्यक्रम में 90 लोगों ने लिया भाग : एचआईवी सहित अन्य संक्रमणों की रोकथाम पर दिया जोर

by
रोहित जसवाल। ऊना, 19 नवम्बर.क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में उच्च जोखिम समूहों (एचआरजी) और संवेदनशील वर्गों के लिए कानूनी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना के सहयोग से हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अंतर्गत कार्यरत सनराइज एनजीओ टीआईपी ऊना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 90 लोगों ने भाग लिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की अधिवक्ता बबिता ने प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों, संबंधित कानूनों और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस जैसे संक्रमणों की रोकथाम, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों और स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के 95-95-95 लक्ष्य और एमएएस अभियान को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पिंदर राणा, डॉ. चारू, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी गोपाल कृष्ण, नर्सिंग अधीक्षक ललिता जसवाल, एआरटी एवं आईसीटीसी काउंसलर सहित सनराइज एनजीओ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोहिंदर पाल डोगरा, प्रोजेक्ट मैनेजर शैल्ली डोगरा तथा अन्य कर्मचारी व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजोली-होली- लाहल ट्रांसमिशन लाइन की लीलो लाइन में 21 दिसंबर से शुरू होगा उच्च क्षमता का विद्युत प्रवाह 

एएम नाथ। चंबा :   वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक एचपीपीटीसीएल लाहल इं.राजसिंह ने बताया कि  220 के० वी० डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बजोली-होली-लाहल की लीलो लाइन के टावर नंबर 06 से 220/66 के०वी० जीआईएस उपकेंद्र हीलिंग-डल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में 23 हजार किसान 4812 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे हैं प्राकृतिक खेती : DC मुकेश रेपसवाल

किसानों की आय व उत्पाद में वृद्धि हो मुख्य लक्ष्य : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा, 19 फरवरी :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल कि अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पंचायती राज चुनाव टालने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दोहराया कि राज्य में पंचायती राज चुनावों को स्थगित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!