2027 में कांग्रेस 8 सीटों पर सिमटेगी, भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतेगी : सिकंदर कुमार

by

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सांसद ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, एससी कंपोनेंट प्लान का बजट घटाने का लगाया आरोप

पालमपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्यसभा सांसद प्रो. डॉ. सिकंदर कुमार ने कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महज 8 सीटों पर सिमट जाएगी, जबकि भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और उसके वास्तविक उत्थान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में अनुसूचित जाति की आबादी के अनुपात के अनुसार एससी कंपोनेंट प्लान का बजट 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया गया था। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर भवनों का निर्माण करवाया गया।

एससी कंपोनेंट प्लान का बजट घटाने पर सरकार को घेरा

सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सुक्खू सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में एससी कंपोनेंट प्लान का बजट 1,809.35 करोड़ रुपये से घटाकर 1,103 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने इसे अनुसूचित जाति वर्ग के हितों के प्रति सरकार की उदासीनता करार दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अनुसूचित जाति, ओबीसी और गरीब वर्गों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान का उतना ही सम्मान करती है, जितना हिंदू धर्म में भगवद्गीता का किया जाता है।

अंबेडकर की उपेक्षा का कांग्रेस पर लगाया आरोप

डॉ. सिकंदर कुमार ने ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की राजनीतिक और सामाजिक भूमिका को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने 1952 के आम चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर के खिलाफ उनके पूर्व सहयोगी नारायण काजरोलकर को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने चुनाव में बड़ी संख्या में मत अवैध घोषित होने का दावा भी किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी एसआईआर के मुद्दे पर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रही है। उनके अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के प्रयासों से बाबा साहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

मोदी सरकार के फैसलों को बताया ऐतिहासिक

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने, भीम ऐप शुरू करने और संविधान दिवस मनाने जैसे कदमों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने को वाल्मीकि समाज को न्याय दिलाने वाला फैसला बताया। इसके अलावा अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखने के निर्णय का भी उल्लेख किया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष चौहान, प्रदेश महामंत्री अजय कबीर और मोहन भारती, भाजपा पालमपुर अध्यक्ष रागिनी रक्कवाल, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, पूर्व विधायक रवि धीमान और मुलख राज प्रेमी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का तुरंत करें निपटारा: डीसी हेमराज बैरवा

उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक* एएम नाथ। धर्मशाला, 30 मई। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को दिया गया आश्रेयः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक ऊना, : जिला ऊना के 85 प्रतिशत बेसहारा गौवंश को विभिन्न गौसदनों में आश्रेय प्रदान किया गया है तथा जल्द ही हरोली उपमंडल के तहत बीटन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SHO पुलिस थाना छोड़ फरार : FCI कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसाने का आरोपी : पत्नी समेत 3 महिलाओं को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में एफसीआई कर्मचारी को हनीट्रैप में फंसा 10 लाख रुपए की सौदेबाजी करने के मामले में महेश नगर थाना प्रभारी भी संलिप्त पाए गए हैं। आरोपी एसएचओ सुभाष कुमार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं वो 1 करोड़ युवा जिन्हें हर महीने 5000 रुपए मिलेंगे…….क्या है योग्यता?

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। अपने बजट भाषण में उन्होंने नौकरियों और स्किल से जुड़ी 5 पीएम पैकेज स्कीम्स का जिक्र किया। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!