टांडा मेडिकल कॉलेज को मिली 23.53 करोड़ की सौगात : सीएम सुक्खू ने जनता को समर्पित की 3-टेस्ला एमआरआई मशीन

by

अब पहले से अधिक सटीक होगा जटिल बीमारियों का निदान, 256 स्लाइस सीटी स्कैन और रोबोटिक सर्जरी उपकरण उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कांगड़ा जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में 23.53 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन जनता को समर्पित की। इस मशीन के शुरू होने से मरीजों को आधुनिक इमेजिंग तकनीक के माध्यम से बेहतर और सटीक जांच की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में पहले से 1.5-टेस्ला एमआरआई मशीन के जरिए मरीजों को जांच सेवाएं दी जा रही थीं। अब दूसरी और अधिक उन्नत 3-टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित होने से संस्थान की जांच क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। नई मशीन से शरीर की आंतरिक संरचनाओं की अधिक स्पष्ट और उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें मिलेंगी, जिससे जटिल बीमारियों का सूक्ष्मता से अध्ययन और सटीक निदान संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा टांडा मेडिकल कॉलेज को उन्नत नैदानिक सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और लोगों को राज्य के भीतर ही आधुनिक, किफायती व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि मरीजों को विशेषज्ञ इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।

मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक सर्जरी के लिए नए रोबोटिक आर्म्स उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने अधिकारियों को एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जैसी जांच सुविधाएं बिना प्रतीक्षा के उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में जांच के लिए प्रतीक्षा अवधि शून्य करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

उन्होंने कॉलेज में 256 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है और शेष श्रेणियों के कर्मचारियों को भी जल्द पदोन्नति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से इस वर्ष एक साथ 320 पीजी सीटों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर सीटों की संख्या 277 से बढ़कर 597 हो गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्च में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश ….अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करें सभी आवश्यक प्रबंध : गंधर्वा राठौड़

संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके तीन जिलों के लगभग 3000 युवा लेंगे भाग एएम नाथ। हमीरपुर 23 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए मार्च में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक को आग लगी : केबिन में सौ रहा ड्राइवर जिंदा जला

लुधियाना : खन्ना के निकट नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक में आग लगने से केबिन में सो रहा ड्राइवर जिंदा जल गया। मृतक ड्राइवर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने 23 वर्षों के बाद पैरा मेडिकल सीटें बढ़ाईं

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार ने लगभग 23 वर्षों के अंतराल के बाद चिकित्सा क्षेत्र में तकनीशियन पाठयक्रमों के लिए सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में प्रशिक्षित...
हिमाचल प्रदेश

हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित

ऊना – हरोली में कोविड केयर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोविड संबंधी जानकारी अथवा सहायता के लिए हेल्पलाइन...
Translate »
error: Content is protected !!