माता का साया उठना जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक : खन्ना

by

खन्ना ने कहा, योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक
होशियारपुर, 21 नवम्बर : पूर्व सांसद एवं पूर्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि माता केवल परिवार का आधार ही नहीं, बल्कि संतान के जीवन की प्रथम गुरु, प्रेरणास्रोत और संस्कारों की जननी होती हैं। मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की वह अमूल्य पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। पूजनीय माताजी का निधन एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।
खन्ना ने योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर की प्रमोशनें न करना निंदनीय : मुख्य अध्यापकों के लिए पैंडिंग तरक्कियां बिना देरी मुकम्मल हों -डीटीएफ

गढ़शंकर। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मास्टर से मुख्य अध्यापक कार्डर के लिए पैंडिंग प्रमोशनों को लंबे समय से लटकाने के डैमोक्रेटिक टीचर फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब ने सख्त शब्दों से निंदा करते हुए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा जेल से पंजाब के वोटरों को धमका रहा गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया !

गुरदासपुर  :  जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया मतदाताओं को धमका रहा है। आरोप है कि वह डेरा बाबा नानक के चुनावी मैदान में खड़े आप प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहता है।...
पंजाब

बी.बी.एम.बी डेलीवेज कर्मचारियों ने चीफ कार्यालय का किया घेराव |

नंगल : बी.बी.एम.बी डेलीवेज यूनियन की ओर से लगातार काम दिए जाने की मांग व अन्य मांगों को लेकर बी.बी.एम.बी चीफ कार्यालय नंगल का घेराव किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए यूनियन...
article-image
पंजाब

गवर्नर के अभिभाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट : किसानों के मुद्दे पर बवाल

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सरकार को घेरने की योजना बना ली थी, जिसमें दो दिन पहले शंभू...
Translate »
error: Content is protected !!