शोध, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने को प्रदेश सरकार दे रही वित्तीय सहायता: राजेश धर्माणी

by
कॉलेज में स्थापित होगी एआई एडवांस लैब, आधुनिक ऑडिटोरियम का भी होगा निर्माण; विद्यार्थियों के साथ किया संवाद
बंदला हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘इमर्ज-2026’ तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री
एएम नाथ।  बिलासपुर, 22 नवम्बर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला में आयोजित ‘इमर्ज-2026’ तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया तथा शोध, अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप के लिए प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही वित्तीय सहायता एवं सुविधाओं से जुड़े सवालों के जवाब दिए।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एडवांस लैब स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त संस्थान में आधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को शैक्षणिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं की रचनात्मक सोच और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य नवाचार नीति-2026 तथा दो करोड़ रुपये के राज्य नवाचार कोष के माध्यम से विद्यार्थियों के नए विचारों को प्रोटोटाइप के रूप में विकसित करने, स्टार्टअप को सीड फंडिंग उपलब्ध करवाने, इनक्यूबेशन सेंटर को सुदृढ़ करने तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग तथा हिमकॉस्टे के माध्यम से भी विभिन्न शोध एवं अनुसंधान परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनमें जलविद्युत, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, आपदा प्रबंधन, जल गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं इनोवेशन प्रोजेक्ट योजना के तहत युवाओं को अपने अभिनव विचारों को उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए वित्तीय सहायता, मेंटरशिप, इनक्यूबेशन सुविधाएं और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि ज्ञान, कौशल और अनुसंधान के माध्यम से समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान तलाशना भी है। भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त विनिर्माण एवं उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए युवाओं को नई तकनीकों, उत्पादों और समाधानों के सृजन पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को केवल रोजगार तलाशने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगार सृजक बनकर नए स्टार्टअप और उद्यम स्थापित करने की दिशा में भी आगे बढ़ना चाहिए। तकनीकी शिक्षण संस्थान, इंजीनियरिंग के विद्यार्थी और युवा शोधकर्ता आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के दौरान उपचार के लिए दूर जाना पड़ता है। कॉलेज के आसपास स्वास्थ्य केंद्र स्थापित होने से विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की दिशा में आवश्यक प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर हिमुडा के निदेशक मंडल के सदस्य जितेंद्र चंदेल, सीडब्ल्यूसी सदस्य निर्मला राजपूत, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र पाल ठाकुर एवं गौरव शर्मा, ग्राम पंचायत सिहड़ा के प्रधान दया नंद, वार्ड सदस्य रतन लाल, एसडीएम सदर बिलासपुर राज कुमार तथा डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश में पहले पीड़ित पुरुष को मिली पेंशन : पंजाब में एसिड अटैक पीड़ित पुरुषों को भी मिलेगी 8000 महीने की पेंशन

पंजाब में अब एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों को भी पेंशन मिलेगी, यह हम नहीं कह रहे हैं. बल्कि पंजाब सरकार ने एसिड अटैक से पीड़ित पुरुषों के लिए आठ हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवासीय आयुक्त पांगी ने विद्यालय प्रबंधन समितियों को किया सम्मानित

  एएम नाथ। पांगी,28 मार्च :आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल की अध्यक्षता में आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेहतर कार्यों को लेकर विद्यालय प्रबंधन समितियों (एस.एम.सी) को पुरस्कार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के बेटे ने संगठन को दी नई ऊँचाई : जयराम ठाकुर ने जेपी नड्डा के ऐतिहासिक कार्यकाल को सराहा, नए अध्यक्ष का किया अभिनंदन

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को उनके अत्यंत सफल, सशक्त और संगठनात्मक रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!