चुवाड़ी में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के 60 दिवसीय अभियान का आगाज

by

120 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने ली बेटियों के सम्मान व अधिकारों की रक्षा की शपथ, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा विशेष जोर

चुवाड़ी (चंबा)। बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने, उन्हें शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाने और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय चुवाड़ी में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत 60 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ धर्मवीर सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्र के करीब 120 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और वृत्त पर्यवेक्षकों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

चार प्रमुख विषयों पर चलेगा अभियान

सीडीपीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि 19 नवंबर से शुरू हुए इस विशेष अभियान को आगामी 60 दिनों तक चार प्रमुख विषयों—सामुदायिक सहभागिता, सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता, शिक्षा एवं कल्याण तथा खेल एवं स्वास्थ्य—के आधार पर संचालित किया जाएगा। इसके तहत ‘सेल्फी विद डॉटर’ अभियान, सार्वजनिक स्थलों का सुरक्षा ऑडिट और स्कूल छोड़ चुकी बालिकाओं को दोबारा शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी योजनाओं की दी जानकारी

जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने प्रतिभागियों को बेटियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा की शपथ दिलाई।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महिला कल्याण योजनाओं, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर सुरक्षा और महिलाओं के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों से अवगत करवाते हुए भ्रूण लिंग जांच जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

खेल प्रतियोगिताओं और स्वास्थ्य शिविरों का भी होगा आयोजन

ब्लॉक समन्वयक (पोषण) विकास शर्मा ने किशोरियों एवं महिलाओं के संतुलित पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बालिकाओं के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच शिविर और सरकारी नौकरियों व पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए करियर काउंसलिंग सत्र भी लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे गांवों में परिवारों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि 60 दिवसीय अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुदेव बने गोयला स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

पट्टा मेहलोग, 24 जून (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यालय प्रबंधन समिति एमसी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल बाठ से मारपीट मामला : हाई कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी को किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख आईपीएस अधिकारी को तलब करते हुए बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NSG के पूर्व कमांडों को सरेराह उतारा मौत के घाट : 5 राउंड चली गोलियां

मानेसर : हरियाणा के मानेसर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। कासन गांव में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के एक पूर्व कमांडो की गोली मारकर हत्या दी गई।...
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सिनेशन विशेष सत्र 12 मई को: सीएमओ

ऊना : सीएमओ ऊना डॉ. मंजू बहल ने जानकारी दी है कि ऊना जिला में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए डीएवी सैनेटरी पब्लिक स्कूल ऊना में...
Translate »
error: Content is protected !!