विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, एफसीए मामलों का प्राथमिकता से करें निपटारा : अपूर्व देवगन

by
मंडी में वन संरक्षण अधिनियम के लंबित प्रस्तावों की समीक्षा, 38 विकास परियोजनाओं को मिल चुकी है अंतिम मंजूरी

एएम नाथ। मंडी, 23 नवंबर। जिले में विकास परियोजनाओं को गति देने और वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी विकास परियोजनाओं में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रस्तावों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं से जुड़े वन संरक्षण अधिनियम के प्रस्तावों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

38 विकास परियोजनाओं को मिल चुकी है अंतिम मंजूरी

अपूर्व देवगन ने बताया कि जिले में वन संरक्षण अधिनियम के तहत अब तक कुल 38 विकास परियोजनाओं के मामलों को अंतिम स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें लोक निर्माण विभाग के 18, जल शक्ति विभाग के 7, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के 2 तथा अन्य विभागों के 11 मामले शामिल हैं।

उन्होंने मत्स्य, तकनीकी शिक्षा और एपीएमसी सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण से जुड़ी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं, ताकि विकास कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे हो सकें।

अधूरे दस्तावेजों के कारण न अटके स्वीकृति प्रक्रिया

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफसीए के तहत प्रस्ताव प्रस्तुत करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी रखी जाएं। विभाग आपसी समन्वय बनाकर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें, ताकि स्वीकृति प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागीय स्तर पर जवाबदेही और तत्परता जरूरी है।

बैठक का संचालन वन मंडलाधिकारी (मुख्यालय) एसएस कश्यप ने किया। उन्होंने जिले में लंबित एफसीए प्रस्तावों की वर्तमान स्थिति और उनकी प्रगति का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डीएफओ मंडी संजीव शर्मा सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, एसीएफ सुकेत तथा डीएफओ नाचन, जोगिंद्रनगर और करसोग सहित अन्य विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों की अगुआई में गठित टीमों के जिम्मे उम्मदवारों की जीत : विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित

शिमला : प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव के लिएमंत्रियों की अगुआई में सीपीएस और विधायकों की टीमें गठित कर जीत दिलाने का जिम्मा सौप दिया है । कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के SHO सहित 3 पुलिसकर्मी लाइनहाजिर : कांग्रेस MLA की गाड़ी को पास ना देना पड़ा महंगा

मंडी । कांग्रेस विधायक की गाड़ी को पास ना देना 3 पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। तीनों को लाइनहाजिर किया गया है। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर का है. पुलिस...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को प्रदेश सरकार ने जारी की 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक मदद

ऊना: जिला ऊना में कोरोना महामारी से अनाथ हुए 18 वर्ष से कम आयु के चार बच्चों को बाल-बालिका सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने 1500 रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्रदान करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8 माह में 56 मामलों में कार्रवाई, 2,203 किलो भुक्की, 1.384 किलो चिट्टा और 35 हजार नशीली गोलियां बरामद

ऊना: जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2026 के पहले आठ महीनों में पुलिस ने नशे से जुड़े 56 मामलों में कार्रवाई करते हुए 81 आरोपियों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!