टिकट वितरण में जल्दबाजी नहीं करेगी कांग्रेस, सर्वे और जीत की क्षमता बनेगी आधार : बाजवा

by

साफ-सुथरी छवि और पढ़े-लिखे उम्मीदवारों को प्राथमिकता, गठबंधन के विकल्प खुले; भाजपा-अकाली गठजोड़ को बताया राजनीतिक सौदेबाजी

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में जल्दबाजी न करने का फैसला किया है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी साफ-सुथरी छवि, शिक्षित और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को ही चुनाव मैदान में उतारने पर जोर देगी। टिकट वितरण में सर्वे रिपोर्ट, जमीनी फीडबैक और स्थानीय नेताओं की सिफारिशों को भी महत्व दिया जाएगा।

बुधवार को पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे बाजवा ने चुनावी रणनीति और टिकट वितरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी के पास सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध है। इसके साथ ही जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक और स्थानीय नेताओं की राय के आधार पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जाएगा।

सांसदों को टिकट देने का फैसला हाईकमान करेगा

पंजाब कांग्रेस के सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने के सवाल पर बाजवा ने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा। प्रदेश नेतृत्व का काम जमीनी स्तर की रिपोर्ट और फीडबैक हाईकमान तक पहुंचाना है।

गठबंधन के विकल्पों पर कांग्रेस के दरवाजे खुले

आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाओं पर बाजवा ने कहा कि कांग्रेस इस विकल्प को पूरी तरह खारिज नहीं कर रही है। पार्टी उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर सकती है, जिनकी विचारधारा और एजेंडा कांग्रेस के सिद्धांतों से मेल खाते हों।

भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया राजनीतिक सौदेबाजी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन पर निशाना साधते हुए बाजवा ने इसे राजनीतिक सौदेबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का बड़े भाई की भूमिका से छोटे भाई की भूमिका में आना पंजाब में उसकी कमजोर स्थिति को दर्शाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नशा खत्म करने संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए बाजवा ने कहा कि केवल बयान देने से नशे की समस्या समाप्त नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल के साथ गठबंधन में हरसिमरत कौर बादल को दोबारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करवाने पर भी सहमति बनी है।

नशा, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा होंगे चुनावी मुद्दे

बाजवा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव नशे की समस्या, कानून-व्यवस्था और लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के पास मजबूत और जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों की कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में संभावित उम्मीदवारों, प्रचार अभियान और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैवनिट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टायलों वाली गलियों के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटर लाकिंग टायलों से बनने वाली गलियों के कार्य की शुरुआत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रसव के बाद मौतों के कारण फार्मा वितरक का लाइसेंस रद्द : डब्ल्यूएचओ ने मांगी जानकारी

नई दिल्ली: राजस्थान में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को लेकर सामने आए विवाद के बाद केंद्र सरकार ने दवा निर्माता कंपनी जैक्सन लेबोरेट्रीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

शिक्षिका का अमेरिका में निवास ! भारत के सरकारी स्कूल में कर रही नौकरी

अहमदाबाद। आप भारतीय है तो विदेश में रही और नौकरी भारत में करिए, आपके बारे इस संबंध कोई जानने वाला नहीं है। वो भी तब आप सरकारी नौकरी कर रहे हों और साल भर...
Translate »
error: Content is protected !!