एएम नाथ। हमीरपुर। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को बस अड्डों के निर्माण और नई बसों की खरीद से जुड़ी कमेटियों में शामिल क्यों नहीं किया गया? क्या मुख्यमंत्री को अपने ही उपमुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है?
बुधवार को हमीरपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजेंद्र राणा ने कहा कि परिवहन विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में संबंधित मंत्री को ही कमेटियों से बाहर रखना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को पंगु बनाकर रख दिया है और प्रदेश के कई विधायक भी सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं।
हमीरपुर नगर निगम के 70 ऑफलाइन टेंडरों पर उठाए सवाल
राजेंद्र राणा ने हमीरपुर नगर निगम में कथित तौर पर 70 टेंडर ऑफलाइन जारी किए जाने का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि ये टेंडर किसके इशारे पर और किन लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति पहले कमजोर थी, लेकिन अब उनके पास करोड़ों रुपये कहां से आए, इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने नगर निगम के चुनाव पिछले दो वर्षों से नहीं करवाए जाने पर भी सवाल उठाए और पूछा कि चुनाव कराने में देरी क्यों की जा रही है।
कांग्रेस विधायकों में असंतोष, कई नेता संपर्क में होने का दावा
भाजपा नेता ने दावा किया कि कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं और उनके तथा भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल भाजपा में किसी नए नेता के लिए जगह नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को विधायक निधि के तहत बजट जारी करने में भेदभाव किया जा रहा है।
सुंदर सिंह ठाकुर के मंत्री बनने को लेकर भी घेरा
राजेंद्र राणा ने कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय से मंत्री बनाए जाने की उम्मीद में रखा गया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब तक उनका नाम पार्टी हाईकमान को नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि इसी वजह से सुंदर सिंह ठाकुर को मजबूर होकर 11 दिसंबर तक का अल्टीमेटम देना पड़ा है।
**पेंशनर्स पर
