तीर्थन घाटी में मशरूम उत्पादन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

by

ग्राम पंचायत पंचायत मशयार के उपप्रधान दीवान ठाकुर ने किया कार्यशाला का शुभारंभ।

लखनऊ से आए विशेषज्ञ ने पहले दिन प्रतिभागियों को दी सैद्धांतिक जानकारी।

तीर्थन घाटी गुशैनी (परस राम भारती):- तीर्थन घाटी में ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हिमालयन वॉलंटियर टूरिज्म फाउंडेशन की ओर से ऑयस्टर मशरूम (ढींगरी मशरूम) उत्पादन पर तीन दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू की गई। 26 से 28 नवंबर तक बठाहड़ स्थित अपना घर होमस्टे में आयोजित इस कार्यशाला का शुभारंभ स्थानीय ग्राम पंचायत मशयार के उपप्रधान दीवान ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर एचवीटी फाउंडेशन के संस्थापक पंकी सूद, सदस्य निलेश, लखनऊ से पहुंचे विशेषज्ञ प्रशिक्षक विजय तथा अपना घर होमस्टे के संचालक एवं समाजसेवी ठेबा राम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में ठेबा राम ने मुख्य अतिथि और बाहर से आए अतिथियों का पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर स्वागत किया।

प्रशिक्षण के पहले दिन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ऑयस्टर मशरूम की विशेषताओं, इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों, उत्पादन की शुरुआती प्रक्रिया और इसके लिए आवश्यक सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मशरूम उत्पादन की सैद्धांतिक जानकारी के साथ यह भी बताया गया कि कम जगह और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके घर पर छोटे स्तर पर इसकी खेती कैसे शुरू की जा सकती है। आगामी सत्र में प्रतिभागियों को मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल।

फाउंडेशन के संस्थापक पंकी सूद ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों को मशरूम उत्पादन की तकनीक सिखाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। प्रशिक्षण में मशरूम के बीज (स्पॉन) का उपयोग, उत्पादन प्रक्रिया, देखभाल, तापमान व नमी का प्रबंधन तथा कटाई और विपणन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इसमें महिला और पुरुष दोनों भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन डिप्लोमा भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन इससे पहले लद्दाख के दुर्गम जांस्कर क्षेत्र के 14 गांवों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में मशरूम उत्पादन से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर चुका है। इस कार्यक्रम में ट्राइडेंट ऑटोमोबाइल्स मुंबई सहयोगी भागीदार है, जबकि सनशाइन हिमालयन कॉटेज आतिथ्य सहयोगी की भूमिका निभा रहा है।

पर्यटन के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर।

फाउंडेशन का मानना है कि तीर्थन घाटी और जीभी जैसे पर्यटन स्थलों में ताजे मशरूम की मांग की अच्छी संभावनाएं हैं। स्थानीय ग्रामीण उत्पादन शुरू कर आसपास के होटलों, होमस्टे और रेस्टोरेंट को मशरूम उपलब्ध करवा सकते हैं। इससे ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय का साधन मिल सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

“वंदे मातरम्” के अपमान पर कांग्रेस राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ़ हो सख़्त कानूनी कार्रवाई : जयराम ठाकुर

मंडी में भाजपा ने राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ निकाला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की अगुवाई में कैंडल मार्च चौहट्टा बाजार में गांधी भवन के बाहर गाया संपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 7 एचपीएस अफसर बने एसपी : स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर मिली प्रोमोशन

एएम नाथ। ​शिमला : प्रदेश सरकार ने आज एक बड़ा फैसला लिया है जिसके तहत प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के तहत सात एचपीएस पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति देकर पुलिस अधीक्षक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख से होगा माता आशापुरी मंदिर का जीर्णोद्धार, कैलाशपुर से लड़गलु व आशापुरी सड़क पर व्यय होंगे 12 करोड़ : यादविंदर गोमा*

पालमपुर, 26 दिसंबर :- कैबिनेट मंत्री,यादविंदर गोमा ने मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा के अंतर्गत माता आशापुरी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। यादविंदर गोमा का रास्ते में कैलाशपुर ,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी जी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य : जयराम ठाकुर

नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष : जंजैहली-चैल चौक, नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!