30 मई से 20 जून तक ऊना-संतोषगढ़ मार्ग वाहनों की आवाजाही हेतू बंद रहेगा

by

ऊना: जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि ऊना-संतोषगढ़ सड़क के दोनों ओर बारिश के पानी की निकासी हेतु बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए 30 मई से 20 जून तक ऊना-संतोषगढ़ सड़क मार्ग दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ से अंब, होशियारपुर, कांगड़ा, हमीरपुर बाया संतोषगढ़ होकर जाने वाले वाहन रामपुर ब्रिज से सलोह, घालूवाल व झलेड़ा या संतोषगढ़ से ऊना बाया मैहतपुर/रायपुर सहोड़ां होकर जाएंगे। इसके अलावा कांगड़ा, होशियारपुर और हमीरपुर से चंडीगढ़ बाया संतोषगढ़ होकर जाने वाले वाहन ऊना से नंगल बाया मैहतपुर होकर जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुफिया एजेंसियों के लिए सांसद मनीष तिवारी ने कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने एक बार फिर से देश की खुफिया एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचा और संसदीय निगरानी स्थापित करने पर जोर दिया है। तिवारी ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2011...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा उपचुनाव में हुई 65 प्रतिशत से अधिक वोटिंग, 55 हजार 408 ने डाला अपना वोट- शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान : 13 जुलाई को जनता का मूड़ काउंटिंग के बाद पता चलेगा

राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा विधानसभा उपचुनाव में 65.42 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डालकर निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा में विधानसभा उपचुनाव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 30 को

हमीरपुर 27 दिसंबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 30 दिसंबर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर से राष्‍ट्रपति बने मादुरो का सफर : दफ्तर में सत्‍य साईं की तस्‍वीर, बाबा की मृत्‍यु पर वेनेजुएला में शोक

नई दिल्‍ली. शनिवार की सुबह जब काराकास के आसमान में बारूद की गंध घुली तो वेनेजुएला के लोगों को पता चला कि अमेरिकी सेना उनके राष्‍ट्रपति निकोलस मदुरो को उठाकर साथ ले गई है....
Translate »
error: Content is protected !!