ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

by

ऊना : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की।
इस अवसर पर एडीसी ने सरकार द्वारा प्रायोजित सभी ऋण योजनाओं जैसे कि रिटेल, कृषि, वाहन, आवास, शिक्षा, पीएम स्वनिधि, व्यक्तिगत उपभोक्ता ऋण के अतिरिक्त एमएसएमई ऋण संबंधित सभी जानकारियां ग्राहकों को मुहैया करवाई गई। उन्होंने बताया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी जनसुरक्षा स्कीमों में पंजीकृत किया गया है। इसके अलावा आम जनमानस के लिए ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक शाम सुंदर माथुर, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक जय पाल भनोट सहित बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला के शाखा प्रमुखों के साथ ग्राहक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित

एएम नाथ। शिमला  – शिमला अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 139 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में 0-1 वर्ष में प्रथम स्थान पर शगुन, द्वितीय स्थान पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनाव को लेकर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगी विशेष ग्राम सभा : जानिए क्या रहेगा एजेंडा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के अपडेशन के लिए आयोजित होने वाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़…बस स्टैंड के लिए दिए हैं 7:50 करोड़, सैनिक स्कूल को 5 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

जोल में विश्राम गृह के निर्माण और 2 नई बस सेवाएं आरंभ करने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की प्रथम संध्या का शुभारंभ एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव : सरकार ने जारी की अधिसूचना आमजन 2 हफ्तों में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 21 जून। नगर निगम ऊना की सीमा में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 20 जून...
Translate »
error: Content is protected !!