सेवा केंद्रों में सुचारु ढंग से मुहैया करवाई जाएंगी अलग-अलग सेवाएं: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के प्रमुखों के साथ मासिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सेवा केंद्रों में दी जा रही अलग-अलग सेवाओं का जायजा लेते हुए कहा कि जिला वासियों को यह सेवाएं सुचारु ढंग से मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में किसी भी व्यक्ति को सेवाएं लेने के दौरान मुश्किल नहीं आनी चाहिए, इस लिए इस संबंध में सेवा केंद्र में काम करता सारा स्टाफ पूरी गंभीरता दिखाए।
जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत की कि शुरु किए विकास कार्य निश्चित समय के दौरान मुकम्मल किए जाएं। इसके अलावा विकास कार्य मुकम्मल होने पर उपयोगिता सर्टिफिकेट भी मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वातावरण की संभाल के लिए घरों के गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत गीले व सूखे कूड़े के प्रबंधन के लिए गंभीरता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए जाएं व सख्त कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
श्री संदीप हंस ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इसके अलावा डेंगू की रोकथाम के लिए एक अभियान के तौर पर गतिविधियां शुरु की जाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू का लारवा चैक करना यकीनी बनाया जाए, ताकि डेंगू के मच्छर को पैदा होने से पहले ही रोका जा सके। उन्होंने जहां कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया वहीं स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग योजनाओं का रिव्यू भी किया।
डिप्टी कमिश्नर ने यू.आई.डी(दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विलक्षण पहचान कार्ड) कार्डों का जायजा लेते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाए, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 17,253 कार्ड बन चुके हैं।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार, श्री अजय कुमार अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास), एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, कार्यकारी सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, बी.डी.पी.ओज, कार्यकारी अधिकारी, अलग-अलग विभागों के एक्सीयन व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भारतीय वायुसेना द्वारा छात्रों के लिए विशेष सत्र

विद्यार्थियों को वायुसेना में अफसर बनने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में छात्रों के लिए भारतीय वायुसेना का एक विशेष जानकारी सत्र आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब

Hardev Singh Aasi assume charge

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 5 : Hardev Singh Aasi, a 2011 batch Public Relations Officer transferred from Shaheed Bhagat Singh Nagar, to hoshiarpur today he assumed his charge as District Public Relations Officer of Hoshiarpur Earlier...
पंजाब

कार जितने किलोमीटर चलेगी, उतना ही टोल अदा करना होगा

नई दिल्ली :  पहली अप्रैल से टोल टैक्स में हुई वृद्धि की मार झेल रहे वाहन चालकों को जल्द ही महंगे टोल से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सरकार फास्टैग सिस्टम को खत्म करके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नर्स ने 2 महीने के बच्चे के लिए जोखिम में डाली अपनी जान : नर्स ने उफनते नाले के ऊपर लगा दी थी छलांग

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और उफनती नदियों के बीच एक नर्स की बहादुरी का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे...
Translate »
error: Content is protected !!