खाली हाथ लौटी पुलिस : डीआईजी डा. एस भूपति के नेतृत्व तीन सौ पुलिस कर्मवारियों ने चलाया चार घंटे बसती सैसियां में सर्च अपरेशन

by

गढ़शंकर। गांव बसती सैसियां में डीआईजी डा. एस भूपति के नेतृत्व में तीन सौ पुलिस अधिकारयिों व कर्मचारियों में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत अचानक पहुंच कर सर्च अपरेशन चलाया। हालांकि पुलिस का सर्च अपरेशन असफल रहा। क्योंकि बसती सैसियां में नशीले पर्दाथों का धंधा करने वाले सौ से ज्यादा विभिन्न लोगो पर दर्ज है जिन्में महिलाए भी भारी संख्यां में शामिल है। बस्ती सैसियां में शरेआम नशा वेचने की वीडियो व फोटो वायरल होती बहुत बार हो चुकी है।
डीआईजी डा. एस भूपति के साथ एसएसपी सरताज सिंह चाहल, एसपी मुख्यतयार सिंह, डीएसपी अनिल भनोट, डीएसपी सुरिंद्र सिंह, डीएसपी नरिंद्र सिंह औजला के ईलावा एसएचओ गढ़शंकर करनैल सिंह, एसएचओ माहिलपुर गुरप्रेम सिंह, इंसपेकटर नरिंद्र कुमार, इसंपेकटर बलविंदर सिंह सहित तीन सौ पुलिस अधिकरी व कर्मचारी सुवह गयारह वजे अचानक पहुंचे और फिर सर्च अपरेशन शुरू किया और फिर शाम तीन वजे तक अपरेशन चलाया। जिसके तहत गांव में आने जाने वाले रास्ते बंद कर गांव को पूरी तरह सील का घरों तक की भी तलाशी ली गई। इसके ईलावा गांव में आने जाने वालो की भी तलाशी ली गई और पूछताछ की गई । इस संबंधी जारी एक प्रैस नोट में कहा गया नई सरकार बनने के बाद गढ़शंकर पुलिस थाने में एनडीपीएस एकट तहत 21 मामले दर्ज किए गए, जिनके तहत 31 आरोपियों को ग्रिफतार गया और हेरोइन 380 ग्राम, नशीला पदार्थ 362 ग्राम, साढ़े 25 किलो चूरा पोसत, 700 नशीले कैप्सूल व 1650 गोलियां बरामद की गई।
सर्च अपरेशन दौरान नशीला पदार्थ ना मिलने पर उठ रहे स्वाल : बसती सैसियां में नशे का धंधा करने वालो का बड़ा नैटवर्क है। इस गांव के ही नशे का धंधा करने वाले सौ से अधिक पुरषों व महिलाओं पर मामले दर्ज है। कई तो बार बार पकड़े जाते है और जमानत पर आने के बाद फिर नशे के धंधे में लग जाते है। नशे का धंधा करने वालो की नशा वेचने की कई बार वीडियो व फोटो वायरल होती रहती है। लेकिन इतने बड़े सर्च अपरेशन में कुछ भी बरामद ना होने से कई तरह के स्वाल उठ रहे है। सूत्रों की माने तो पुलिस दुारा अचानक किए गए सर्च अपरशेन की पहले ही नशे का धंधा करने वालो को सूचना मिल चुकी थी। लिहाजा पुलिस को खाली हाथ लौटने को मजबूर होना पड़ा। अव पुलिस के सीक्रेट सर्च अपरेशन की सूचना किसने नशा का धंधा करने वालो ते पुहंचाई यह जांच का विषय है। यह भी हो सकता है कि नशे का धंधा करने वाले ने घरों में से नशीले पदार्थ वेचने और रखने का काम बंद कर दिया होगा।
फोटो 132 : गांव बसती सैसियंा में सर्च अपरेशन दौरान डीआईजी डा. एस भूपति व एसएसपी सरताज सिंह चाहल व अन्य अधिकारी तथा घरों की तलाशी लेते पुलिस कर्मचारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर , होशियारपुर व रोपड़ बार एसोसिएशनज के वकील डिप्टी स्पीकर के घर तक आज 11 बजे निकालेंगे विरोध मार्च

बार एसोसिएशनज के सदस्य वकील आज डिप्टी स्पीकर के घर तक निकालेंगे विरोध मार्च गढ़शंकर क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब जिले में प्रस्तावित विलय के विरोध में। गढ़शंकर, 13 नवंबर (भारद्वाज): बार एसोसिएशन गढ़शंकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख सम्मान निधि योजना के लिए 44,924 महिलाओं के आवेदन मंजूर, मंत्री ने दी लिखित जानकारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ एक अपात्र महिला मिली है। इस महिला से 4500 रुपये की राशि वापस ली गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने  बांटे पुरस्कार : बच्चों को नशे से बचाएं, सोशल मीडिया पर भी रखें नियंत्रण: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 24 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को शिवा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहलवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र सतपाल सत्ती ने किए वितरित

ऊना :25 जुलाई : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रविवार देर सायं ग्राम पंचायत बहडाला में 120 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!