ट्रेक्टरों पर अश्लील गाने चलते कारवाई हो : पांचवीं कक्षा की छात्रा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

by

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
गढ़शंकर – पंजाब के हर शहर हर गांव की गलियों में वाहनों पर बड़े साउंड सिस्टम लगाकर बजाए जा रहे गंदे गानों से लोग परेशान हैं और इसपर उच्चतम न्यायालय द्वारा सरकारों को नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है कि ऐसे वाहनों पर लगे साउंड सिस्टम को जब्त किया जाए और वाहन का चालान किया जाए लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेशों के उलट शहरों व गावो में डीजे लगाकर व वाहनों पर साउंड सिस्टम लगाकर तेज आवाज से ऐसे गीत लगाए जाते हैं जिसे परिवार में बैठकर सुना नही जा सकता। पुलिस प्रशासन ऐसे वाहनों पर दरियादिली दिखाते हुए चुप रहते हैं लेकिन मरीजों को इस आवाज से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे ही गंदे गीतों से परेशान होकर पांचवीं कक्षा की लड़की उज्वल कौर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम पंजाबी भाषा में पत्र लिखा है जो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। उज्ज्वल कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम लिखे पत्र में कहा है कि वह पांचवीं कक्षा में पड़ती है और उसका घर सड़क के किनारे पर है यहां से ट्रैक्टर चालक अपने ट्रेक्टरों पर तेज आवाज से गंदे गीत लगाकर गुजरते हैं जिसे परिवार में बैठकर सुनना मुश्किल है। उसने मांग की है कि इन लोगों के विरुद्ध कडी करवाई की जाए ताकि वह अपने घरों में से आराम से रह सकें।
फ़ोटो :
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तेजी से हो रहा पांचवीं कक्षा की छात्रा लिखा गया पत्र।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

24 अरब किलोमीटर से आया फोन : हाय मैं हूँ V 1

नासा :  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कई महीनों से चली आ रही टेंशन खत्‍म हो गई है। उसके वोयाजर 1 स्‍पेसक्राफ्ट (Voyager 1 probe) ने पहले की तरह ही काम करना शुरू कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उठाएं कड़े कदम : DC अमरजीत सिंह

उपायुक्त ने की राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 की गतिविधियों की समीक्षा एएम नाथ। हमीरपुर 08 जनवरी । उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी एसडीएम, पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, स्वास्थ्य विभाग और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के पार्कों का सौंदर्यीकरण कर बदली जाएगी नुहार: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के पार्कों की नुहार बदलने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए जहां अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!