बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : तीन-तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को प्रधान सलाहकार लगाया

by

शिमला :16 जुलाई :
हिमाचल में नए मुख्य सचिव आरडी धीमान की तैनाती के साथ ही शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान को ऊर्जा, बहुउद्देश्यीय परियोजना और गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोत विभाग का प्रभार सौंपा गया है एवं वह राज्य विद्युत बोर्ड के चेयरमैन का चार्ज भी संभालेंगे।
1994 बैच के आईएएस एवं प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा को वन विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जनजातीय विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी इन्हीं के पास रहेगा। 1995 बैच के एवं आईएएस एवं प्रधान सचिव खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एमडी रोपवे ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन, वित्तायुक्त आरडी नजीम को उद्योग व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
1997 बैच के आईएएस एवं प्रधान सचिव वन विभाग रजनीश को सलाहकार (उद्योग एवं शहरी मामले) दिल्ली के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग व आईटी का जिम्मा दिया गया है। 1998 बैच केआईएएस एवं प्रधान सचिव शहरी विकास विभाग, टीसीपी देवेश कुमार को हाउसिंग दिया गया है। हाउसिंग का जिम्मा रजनीश को मिलने के बाद अक्षय सूद अतिरिक्त कार्यभार से भारमुक्त हो गए हैं।

2002 बैच के आईएएस एवं सचिव वित्त, प्लानिंग, इकोनॉमिक एंड स्टैटिस्टिक्स अक्षय सूद को श्रम एवं रोजगार का कार्यभार दिया गया है। अक्षय सूद मंडलायुक्त कांगड़ा चेयरमैन टैक्स ट्रिब्यूनल धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार भी देखते रहेंगे। 2004 बैच के ही आईएएस एवं सचिव बागवानी, जल शक्ति विभाग अमिताभ अवस्थी को तकनीकी शिक्षा का जिम्मा दिया गया है।
वर्ष 2004 बैच के आईएएस एवं पूर्व निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासू को सरकार ने प्रशासनिक सुधार, ट्रेनिंग एंड फौरेन असाइनमेंट और शिकायत निवारण का जिम्मा दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अशोक तंवर ने आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा : केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के कारण वो छोड़ रहेपार्टी

आम आदमी पार्टी  नेता अशोक तंवर ने पार्टी से गुरुवार (18 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया |तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे लेटर में कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :  ‘मेरे शहर के 100 रत्न’  कार्यक्रम का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में 6,800 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस पहल के तहत क्रैक एकेडमी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत :महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प : डॉ. शांडिल

एएम नाथ। शिमला : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के जीवन में गुणात्मक सुधार के लिये प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस दो खेमों में बंट गयी है, अब प्रियंका बनाम राहुल गुट हैं : भाजपा

नई दिल्ली :  भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। इसमें एक प्रियंका गांधी वाड्रा का गुट है और दूसरा उनके भाई राहुल गांधी का है। इसमें...
Translate »
error: Content is protected !!