गृहिणी सुविधा योजना के तहत जिला में 23 हजार से अधिक फ्री गैस कनेक्शन दिएः वीरेंद्र कंवर

by

ऊना 6 अगस्त 2022- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ऊना में में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले झलेड़ा, रैनसरी, कोटला खुर्द, टक्का, लोअर कोटला कलां, अप्पर कोटला कलां, अजनोली, डंगोली, नारी, चलोला, लोअर बसाल, अप्पर बसाल, नंगल सलांगडी, संझोट, धमांदरी, डठवाड़ा, बडसाला, पनोह तथा भलोला इत्यादि गांवों की 110 महिला लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत ऊना जिला में 23 हजार से अधिक गृहिणियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें से 8 हजार लाभार्थी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हैं। जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना तथा उज्ज्वला योजना के तहत सरकार ने 3 लाख 25 हजार महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना ने महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दिया है तथा रसोई को धुएं से मुक्त करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने अनेकों जन कल्याणकारी निर्णय लिए हैं, जिससे समाज को बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है। बुढ़ापा पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष कर दी है, बसों में महिलाओं के लिए किराया आधा माफ किया गया है। इसके अतिरिक्त 125 यूनिट तक बिजली फ्री कर दी है और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बिल भी पूरी तरह से माफ कर दिया गया है। अब प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराए को 7 रुपए से घटाकर 5 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी फैसलों से किसानों, कर्मचारियों सहित समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।
इस अवसर पर ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल व उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा व निरीक्षक रजनी कालिया, कमल गैस एजेंसी के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, विभिन्न गांवों से आई लाभार्थी महिलाएं तथा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोर्टिफाइड चावल को लेकर आम लोगों में फैली भ्रांतियों को DC हेमराज बैरवा ने बताया निराधार

हमीरपुर 30 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार शाम को कुठेड़ा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। भारतीय खाद्य निगम के इसी गोदाम से जिला भर की 9 आटा मिलों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के माध्यम से शुरू किए गए डॉ. मनमोहन सिंह फैलो प्रोग्राम के बारे में मुख्यमंत्री से की चर्चा

एएम नाथ। शिमला : ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिखिन सोनी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने राजनीति में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित – युवा अपने मताधिकार के महत्व को समझें : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने भावी मतदाताओं को भेंट किए फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र एएम नाथ। चंबा :  15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जाएगी कोर्ट : शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद

एएम नाथ । शिमला : शिमला नगर निगम एक बार फिर सियासी हलचल का केंद्र बन गया है। राज्य सरकार द्वारा महापौर और उपमहापौर का कार्यकाल ढाई साल से बढ़ाकर पाँच साल करने के...
Translate »
error: Content is protected !!