वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं का किया शुभारंभ ,ग्रामीण विकास मंत्री ने 15 दिन में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू करने के दिए निर्देश |

by

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में आपातकालीन सेवाओं का आज प्रातः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की शुरूआत क्षेत्र की एक पुरानी मांग थी, जो आप पूरी हो गई है। अब चौबीसों घंटे और सातों दिन आपात स्थिति में लोगों को ऊना क्षेत्रीय अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में आधुनिक एक्स-रे मशीन का भी शुभारंभ किया तथा कहा कि 15 दिन के भीतर थाना कलां सीएचसी में लोगों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा प्रदान की जाए तथा इसके लिए जरूरी तैयारियां निश्चित अवधि के अंदर पूरी कर ली जाएं।
इसके उपरांत ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां में 6 करोड़ रुपए की लागत से बना जा रहे सीएससी के नए भवन का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नया भवन लगभग एक वर्ष के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
वीरेंद्र कंवर ने थानाकलां में प्रस्तावित टेलीमेडिसन सेंटर खोलने के लिए व्यवस्था का जायजा भी लिया तथा स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सलाह मरीजों को देंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को सुपर स्पेशेलिटी व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
इस अवसर पर सीएमओ ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा, गौ सेवा आयोग के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल शर्मा, अमतृ लाल भारद्वाज, विकास आंगरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वीरेंद्र-कंवर-ने-थाना-कलां-में-24-घंटे-स्वास्थ्य-सेवाओं.docx (39 downloads)
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी-थरूर ने फिर पार्टी लाइन से हटकर दिया बयान : ईरान युद्ध पर भारत सरकार के रुख पर बंटी कांग्रेस?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है. जहां कांग्रेस भारत में केंद्र सरकार के रुख पर हमलावर है तो वहीं पार्टी के दो नेताओं ने सरकार के रुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाडी में विकासात्मक कार्यों पर व्यय किये जा  रहे है लगभग 2 करोड़  रुपए: कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर पंचायत चुवाडी में विकासात्मक कार्यों  पर की समीक्षा बैठक एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत चुवाडी में चल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण तथा स्वरोजगार के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिका : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हरित राज्य मिशन को विशेष योजनाओं व नीतियों से मिल रहा बलएएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका से डिपोर्ट हुआ भारतीय छात्र, एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर गया दबाया

नई दिल्ली । भारतीय छात्र को अमेरिका के न्यूर्क एयरपोर्ट पर हथकड़ी पहनाकर जमीन पर दबाया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो भारतीय-अमेरिकी उद्यमी कुनाल...
Translate »
error: Content is protected !!