तिरंगा यात्रा में शामिल हुए डीसी राघव शर्मा

by

ऊना: 12 अगस्त: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना, डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना, डीएवी पब्लिक स्कूल ऊना व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) ऊना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए रोटरी चौक तक निकाली गई। इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर हर-घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में रैली आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा मुहिम से जोड़ना है।
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) के प्रधानाचार्य सुरेश शर्मा, प्रधानाचार्य बलवीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के मंत्री सड़कों पर उतरी, कहीं सांत्वना दी कहीं अधिकारियों को फटकारा

नई दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सम्मान निधि को लेकर अहम बैठक बुलाई है। साथ ही, दिल्ली बजट सत्र को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बीच, सीएम रेखा गुप्ता समेत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC कार्यालय परिसर चंबा में एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने दिलवाई शपथ

एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त कार्यालय परिसर चंबा में मताधिकार का प्रयोग करने वारे एक शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन चंबा के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा कार्यालय परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डिप्टी मुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने और मंदिर की व्यवस्था में इनोवेशन लाने के निर्देश दिए

ऊना : हिमाचल में स्थित मशहूर शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अधिकारियों को इंफ्रास्ट्रक्चर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल फटने से हिमाचल प्रदेश में दो और उत्तराखंड में भारी बारिश से दस लोगों की मौत, कई लापता

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के टिकेन इलाके से बचाव दल ने गुरुवार को कम से कम दो शव बरामद किए, जबकि पहाड़ी राज्य के शिमला के रामपुर, मंडी के पधार और...
Translate »
error: Content is protected !!