पवन काजल और लखविंद्र राणा ने छोड़ी पार्टी : हिमाचल में कांग्रेस के 2 एमएलए भाजपा में शामिल

by

शिमला। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के दो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कांगड़ा से विधायक पवन काजल और नालागढ़ से विधायक लखविंद्र राणा ने भाजपा का दामन थामा लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के दिल्ली दफ्तर में दोनों विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कांग्रेस के लिए इसे बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर पवन काजल का जाना कांग्रेस के लिए झकझोरने वाली खबर है क्योंकि दो बार के विधायक पवन काजल को ओबीसी समुदाय के बड़े नेता के तौर पर देखा जाता हैं। वहीं सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा हल्के दो बार के विधायक लखविंद्र राणा ने भी 17 साल तक कांग्रेस का साथ निभाने के बाद पार्टी का साथ छोड़ दिया है। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं की कदर करते हुए उन्होंने यह बदलाव किया है।
लखविंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में परिवारवाद से घिरी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आम आदमी को कभी भी देश व प्रदेश में अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्‌डा के देश के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए उन्होंने पार्टी को छोड़ने का निर्णय लिया है।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसी साल मई माह ही पवन काजल को हिमाचल कांग्रेस का वर्किंग प्रेजिडेंट बनाया था। उनके भाजपा में जाने की अटकलों के बीच बीती शाम ही कांग्रेस ने इस पद से हटा दिया था। इसी तरह लखविंद्र राणा भी प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन ने बुरांवाला में लगाया रक्तदान शिविर : शिविर में 252 लोगों ने किया रक्तदान

बद्दी, 18 जनवरी (तारा) : संत निरंकारी चेरीटेबल फाऊंडेशन की ओर से बुरांवाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 252 युवाओं ने रक्तदान किया। फाऊंडेशन के संयोजक गुरमीत व सुशीला आरोड़ा ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

तारा। बरोटीवाला : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत प्रातः...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरगुण कश्यप को जन्मदिन पर सतलुज टाइम्स परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं

चम्बा की सरगुण कश्यप को जन्मदिन पर सतलुज टाइम्स परिवार की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोजगार मेले में 3184 युवाओं को मिलेगा जॉब का अवसर: बाली

42 नामी गिरामी कंपनियों ने भेजी वेकेंसी रिपोर्ट :  बाल मेले के समापन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु करेंगे शिरकत धर्मशाला, 22 जुलाई। नगरोटा में बाल मेले के उपलक्ष्य पर 25 जुलाई को राज्य...
Translate »
error: Content is protected !!