नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी डॉ. अमित शर्मा ने

by

ऊना, 7 सितंबर: विधानसभा सामान्य चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला ऊना में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के लिए आज डीआरडीए सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
एडीसी ने कहा कि प्रत्याशियों के चुनावी व्यय की निगरानी का जिम्मा जिला स्तरीय व्यय निगरानी समिति का है। उन्होंने कहा कि जिला में चुनावों से संबंधित जारी होने वाली सूचनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी नोडल अधिकारी हैं। वहीं जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में शिकायत निगरानी नियंत्रण कक्ष और कॉल सेंटर बनाया गया है।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि परिवहन व्यवस्था का जिम्मा आरएम एचआरटीसी, कानून व्यवस्था के लिए एएसपी, पोस्टल बैलेट तथा डम्मी बैलेट पेपर के प्रबंधन के लिए जिला पंचायत अधिकारी, एसएमएस मॉनिटरिंग के लिए जिला सूचना अधिकारी, बैंक से होने वाले कैश के लेन-देन के लिए एलडीएम, अवैध शराब पर निगरानी के लिए उपायुक्त आबकारी एवं कराधान, कोविड-19 दिशा-निर्देशों की अनुपालना के लिए सीएमओ, स्वीप के लिए प्रधानाचार्य डाइट तथा पोलिंग स्टेशन में सुविधाएं प्रदान करने के लिए समन्वय स्थापित करने के लिए मृदा संरक्षण अधिकारी नोडल ऑफिसर हैं।
बैठक में तहसीलदार निवार्चन सुमन कपूर सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चामुंडा मंदिर में नवरात्रों से कैनोपी में श्रद्वालुओं को मिलेंगे फूल, फूलों से धूप, गुलाल बनाने की कार्य योजना भी हो रही तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 27 सितंबर। कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्ति पीठों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा इस के लिए प्रारंभिक तौर पर चामुंडा मंदिर में प्राकृतिक वस्तुओं, फूलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव – जेपीसी गठित, 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी का नाम शामिल

नई दिल्ली।  एक देश-एक चुनाव के लिए संयुक्‍त संसदीय कमेटी (जेपीसी) का गठन हो गया है. 31 सदस्यों की जेपीसी में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी जैसे सांसदों का नाम शामिल है. इस कमेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काग्रेस से टिकट की दौड़ में हरदीप सिंह बावा और उज्ज्वल सिंह राणा : भाजपा से केएल ठाकुर का प्रत्याशी बनना तय

एएम नाथ।  नालागढ़ :  सोलन जिले का विधानसभा क्षेत्र इसी के साथ संपूर्ण सोलन जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो 15 जुलाई तक लागू रहेगी। गौरतलब है कि नालागढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव बच्चों ने जमाया रंग

प्रागपुर 13 जनवरी । धरोहर गांव प्रागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने किया इस अवसर पर विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन...
Translate »
error: Content is protected !!