भाजपा के मिशन रिपीट को लेकर फीडबैक लिया : राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने शिमला में

by

शिमला- हिमाचल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष शिमला पहुंचे l अपने 2 दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे बीएल संतोष ने चारों संसदीय क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और मिशन रिपीट को लेकर उनसे फीडबैक लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी उनके साथ विशेष रूप से मौजूद थे। पीटरहॉफ शिमला में हुई बैठक का प्राथमिक एजेंडा चुनाव था और बैठक में दोतरफा चर्चा हुई। बीएल संतोष ने बैठक के सभी प्रतिभागियों से सुझाव लिए ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और पदाधिकारी हिमाचल की राजनीति में रिवाज बदलने के लिए कमर कस ली हैं और वे राज्य में मिशन रिपीट को लेकर उत्साहित हैं। कहा कार्यकर्ता किसी भी राजनीतिक संगठन की रीढ़ होते हैं और भाजपा ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया है।
बैठक के बाद पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा को सत्ता में लाने का संकल्प लिया और उन्होंने विभिन्न स्तरों पर गठित चुनाव प्रबंधन टीम का हिस्सा बनने का संकल्प लिया। प्रदेश सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा ने कहा कि बी एल संतोष का दौरा हिमाचल में भाजपा के कैडर को बल देने वाला है।
प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ये संगठनात्मक बैठकें हैं जो बूथ स्तर पर हमारी पार्टी को मजबूत बनाती हैं। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल लगातार राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1010 बैलेट यूनिट, 888 कंट्रोल यूनिट तथा 1026 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच : 1001 बैलेट यूनिट, 872 कंट्रोल यूनिट तथा 1016 वीवीपैट सही पाए गए

सोलन : भारत निर्वाचन आयोजित के निर्देशानुसार ज़िला सोलन में आगामी लोकसभा निर्वाचन, 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम तथा वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं प्रथम स्तरीय जांच के नोडल अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर सात युवाओं से 13.70 लाख की ठगी, दो लोगों पर केस

मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला सीटों की संख्या लोकसभा में 181 हो जाएगी : महिला आरक्षण बिल की होगी अवधि 15 साल

नई दिल्ली : लोकसभा में आज केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया कि महिला आरक्षण बिल का नाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के भरे जाएंगे 100 पद : 25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू

एएम नाथ। शिमला :  जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीण नगराईक ने बताया कि जिला के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय शिमला के माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!