रंगे हाथों ग्रिफ्तार : विजीलैंस द्वारा पंचायत सचिव 6,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ ग्रिफ्तार

by

पटियाला, 11 सितम्बर: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान आज गाँव हरियाऊ खुर्द जि़ला पटियाला के एपीआई- कम-पंचायत सचिव जरनैल सिंह को 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ग्रिफ्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पंचायत विभाग के कर्मचारी जरनैल सिंह को अजैब सिंह निवासी गाँव हरियाऊ खुर्द, ब्लॉक पातड़ां, पटियाला की शिकायत पर काबू किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पंचायत सचिव आर.टी.आई. कानून के अंतर्गत उसके गाँव में ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों से सम्बन्धित कुछ रिकॉर्ड देने के बदले उससे 6,000 रुपए की और माँग कर रहा है। जबकि इसी मामले में यह रिकॉर्ड देने के लिए पहले ही 4,000 रुपए उसके पास से ले चुका है।
शिकायतकर्ता द्वारा दी गई सूचना की पड़ताल करने के उपरांत पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और पंचायत सचिव को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 6000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही ग्रिफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल के खड़े ट्रक में टकराने से मोटरसाइकिल चालक की मौत : ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 24 अप्रैल : गत 21 अप्रैल को सायं 9:30 बजे के करीब जसपाल सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी रसूलपर तथा बलविंदर सिंह पुत्र गुलजार सिंह अपने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.- 32-जे-9238 पर सवार...
article-image
पंजाब

पंजाब और राजस्थान में बारिश का अलर्ट : मौसम में बदलाव की संभावना

चंडीगढ़ – गर्मी का मौसम समाप्त होने को है और सर्दी का आगमन नजदीक है। इस बीच, पंजाब में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 अक्टूबर से राज्य में...
article-image
पंजाब

एसपी गुरबिंदर सिंह ससपेंड : प्रधानमंत्री के 2022 में फिरोजपुर दौरे दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले को लेकर बड़ी कारवाई

चंडीगढ़: प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी करवाई करते हुए बठिंडा के एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड किया गया है। उन पर कर्तव्य में लापरवाही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूरे परिवार पर CBI ने दर्ज किया केस….बेटे की मौत का राज़ क्या है?

चंडीगढ़ : पंजाब के एक बहुत बड़े और जाने-माने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और अब यह मामला एक गहरी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। पंजाब के पूर्व डीजीपी...
Translate »
error: Content is protected !!