ओल्ड एज फुटबाल क्लब ने गोल्ड फुटबाल क्लब को 3-0 से किया पराजित

by

युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम के तहत खेला गया खेल।
माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल मैदान में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत ओल्ड एज फुटबाल क्लब व गोल्ड फुटबाल क्लब के दरम्यान फुटबाल मैच खेला गया। इस मैच में मुख्य अतिथि व खिलाड़ी के रूप में पहुंचे फुटबाल के विख्यात खिलाड़ी मनजिंदर कुमार, संदीप सिंह व राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से युवा वर्ग को नशे से दूर रहने व वातावरण को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खेल मुकाबले में ओल्ड एज क्लब के खिलाड़ी लव, संदीप कुमार शर्मा व जस्सी ने तीन गोल प्रतिद्वंद्वी टीम के विरुद्ध किये। गोल्ड क्लब के खिलाड़ियों ने मैच जीतने के भरसक प्रयास किये लेकिन वह नाकाम रहे। ओल्ड एज फुटबाल क्लव माहिलपुर ने यह खेल 3-0 से जीत हासिल की। इस खेल को देखने के लिए खेलप्रेमी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में...
article-image
पंजाब

बस्सी कलां स्कूल ने रचा इतिहास, मुनीश हीर ने राज्य स्तरीय मेरिट हासिल की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्सी कलां ने कक्षा 12वीं के परिणाम में 100% उत्तीर्णता दर प्राप्त करके क्षेत्र में गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के विज्ञान विभाग के छात्र मुनीष...
article-image
पंजाब

शिकंजे में दो और गद्दार…ISI के लिए कर रहे थे जासूसी : पंजाब में चढ़े पुलिस के हत्थे

अमृतसर । पंजाब पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आईएसआई के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाकिस्‍तान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो संदिग्‍धों...
Translate »
error: Content is protected !!