कनाडा में रह रहे भारतीयों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

by

नई दिल्ली :23 सितम्बर: भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों तथा विद्यार्थियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची द्वारा किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि कनाडा में नफरती अपराध, क्षेत्रीय हिंसा तथा भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है।
विदेश मंत्रालय तथा कनाडा में उनके हाई कमिशन कौंसलेट ने इन घटनाओं को कनैडियन अधिकारियों के पास उठाया है तथा उन्हें उपरोक्त अपराधों की जांच करने तथा बनती कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कनाडा में इन अपराधों के आरोपियों को अभी तक न्याय के कटघरे में नहीं लिया गया।
भारत सरकार की एडवाइजरी में आगे कहा गया है, उपरोक्त अपराधों की बढ़ रही घटनाओं के मद्देनजर, कनाडा में भारतीय नागरिकों तथा भारत के विद्यार्थियों,यात्रा/शिक्षा के लिए कनाडा आने वाले भारतीयों को सावधानी बरतने तथा सुचेत रहने की सलाह दी जाती है। कनाडा में रहने वाले भारतीय नागिरक तथा विद्यार्थी ओटावा में भारत के हाई कमीशन अथवा टोरांटो तथा वैनकूवर में भारत के कौंसलेट जनरल से साथ अपनी संबंधित वैबसाइटें अथवा ‘मदद पोटर्ल’ द्वारा रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन भारत के हाई कमीशन तथा भारत के कौंसलेट जनरल को किसी भी जरुरत अथवा एमरजैंसी की स्थिति में कनाडा में अपने नागरिकों के साथ बढिय़ा ढंग से संपर्क करने के समर्थ बनाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

266 असला लाइसेंस रद्द, 50 मुअतल : जिले में असला लाइसेंस की समीक्षा

नवांशहर। पंजाब सरकार की ओर से असला लाइसेंस की समीक्षा करने के जारी किए गए आदेश के बाद नवांशहर जिले में 266 लाइसेंस रद्द किए गए हैं, जबकि 50 लाइसेंस मुअतल किए गए हैं।...
article-image
पंजाब

गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग गांव संधवां में मेला करवाया

बहिराम 18 मार्च : साईं लोगों की याद में गांव संधवां में दरबार के गद्दीनशीन संत तारा चंद की अगुवाई में देश-विदेश की संगतों के सहयोग से मेले के पहले दिन अखंड पाठ साहिब...
पंजाब

ज्वालामुखी में आयोजित होगा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी द्वारा मेडिकल एड असेसमेंट कैंप का आयोजन 6 नवंबर 2023 को ज्वालामुखी के गीता भवन में प्रातः 11 बजे से शाम 3 बजे तक और 7 नवंबर 2023...
article-image
पंजाब

Obesity, heavy body can also

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May.2 : Seven types of happiness have been given importance in human life. The most important happiness among these seven happiness is a healthy body. Our body will remain healthy as long as...
Translate »
error: Content is protected !!