सखी वन स्टाप सैंटर के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा समाधान: रियात

by

    होशियारपुर  : नवजन्मी बच्चियों के सम्मान में सखी वन स्टाप सैंटर सिविल अस्पताल होशियारपुर में जिला स्तरीय लोहड़ी समारोह करवाया गया। समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने शिरकत की। वन स्टाप सैंटर के आई.टी स्टाफ की ओर से समागम मेें उपस्थित महिलाओं को वन स्टाप सैंटर की सुविधाओं के बारे में बताया गया। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान वन स्टाप सैंटर की सुविधाओं का लाभ ले चुके लाभार्थियों से सीधे बातचीत की व सैंटर की टीम की ओर से निभाई गई भूमिका के बारे में जानकारी हासिल की। वन स्टाप सैंटर की कारगुजारी को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इस बारे में सुझाव भी मांगे।

समारोह में डिप्टी कमिश्नर ने नवजन्मी बच्चियों को बेबी केयर किट, बेबी कंबल व उनकी माताओं को सूट व मिठाई के उपहार देकर भी सम्मानित किया व लोहड़ी संबंधी अग्नि प्रज्जवलित कर इस पवित्र त्यौहार के मौके पर बच्चियों की माताओं को लोहड़ी की बधाई दी। उन्होंने माताओं को अपनी बच्चियों को पढ़ा लिखा कर आत्म निर्भर होने का संदेश दिया। बच्चियों की माताओं ने सैल्फी प्वाइंट मेरी बेटी मेरा अभिमान पर अपनी बच्चियों के साथ फोटो करवाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर धीयां दी लोहड़ी के संदेश की विशेष रंगोली बनाई गई। छोटी बच्चियों ने सांस्कृतिक गीत गाए व गिद्दा डालकर इस समारोह को चार चांद लगाए।

जिला प्रोग्राम अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वन स्टाफ सैंटर में आने वाली महिलाओं की काउंसलिंग, मैडिकल सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी सहायता, वीडियो कांफ्रेंसिंग की सेवाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस सैंटर में अभी तक 418 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 413 सुलझा लिए गए जबकि 5 मामले लंबित है। इनमें से 31 मामले काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 265 मामले 181 हैल्पलाइन के माध्यम से सामने आए हैं।

इस मौके सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह, एस.एम.ओ डा. जसविंदर सिंह, एस.डी.ओ लोक निर्माण विभाग गुरमीत सिंह, वन स्टाप सैंटर की प्रबंधक मंजू बाला, सी.डी.पी.ओ. होशियारपुर-दो रणजीत कौर, तरसेम सिंह, सिविल अस्पताल, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी, पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मणिमहेश डल झील क्षेत्र में लंगर और व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक : हिमाचल की ओर से अधिवक्ता श्रीवास्तव ने सिफारिशों का पालन करने का दिया भरोसा

एएम नाथ।  भटियात :  डल झील पर अगले वर्ष मणिमहेश यात्रा के दौरान ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सभी प्रकार की व्यापारिक गतिविधियों व लंगर लगाने पर रोक लगा दी है। पानी की गुणवत्ता और स्थान...
article-image
पंजाब

13,000 से ज्यादा गिरफ्तार, करोड़ों की हवाला 147 संपत्ति जब्त

चंडीगढ़  : पंजाब में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब सरकार की...
पंजाब

पंडोरी, झूगी, भवानीपुर, अचलपुर डल्लेवाल फीडरों के अंर्तगत पड़ते गावों में आज दस से तीन वजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी

गढ़शंकर:  66 केवी सब सटेशन डल्लेवाल की अवश्यक मुरम्मत करने के लिए दिन बुधवार तीन मार्च, 2021 सुवह दस वजे से शाम तीन वजे तक सब सटेशन से चलते सभी फीडरों की बिजली सप्लाई...
article-image
पंजाब

बस सरहिंद नहर में गिरी : पांच लोगों की मौत, 10 से अधिक घायल

मुक्तसर : कोटकपुरा रोड पर गांव झबेलवाली के पास एक निजी कंपनी की बस सरहिंद नहर में जा गिरी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत की...
Translate »
error: Content is protected !!