बीबीएमबी वर्करों ने निकाला कैंडल मार्च : शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर

by

नंगल :29 सितम्बर: बीबीएमबी वकर्स यूनियन नंगल के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर कैंडल मार्च निकाला गया। जिसकी अगुवाई अध्यक्ष राम कुमार ने की। उन्होंने भगत सिंह के जीवन संघर्ष के बारे में जानकारी दी और कहा कि शहीद भगत सिंह के कथन सार्थक हो रहे हैं, जिन्होंने कहा था कि जब तक मनुष्य की मनुष्य के हाथों लूट खत्म नहीं होती, तब तक लोगों की मुक्ति नहीं हो सकती। उस समय लोगों को लूटने के लिए एकमात्र साम्रज्य कंपनी थी परंतु आज अनेकों कंपनियों भारतीय हाकम आमंत्रण दे रहे हैं। सरकारी अदारों को बेचा जा रहा है और बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हो रही, आउटसोर्स व कांट्रैक्ट वर्करों को पक्का नहीं किया जा रहा तथा पुरानी पैंशन बहाली नहीं की जा रही है। सरकार की पालिसी के मुताबिक 36 हजार वर्करों को अभी तक पक्का नहीं किया गया है। इस पालिसी को बादल सरकार के कार्याकाल में वर्ष 2016 लाया गया था। इसके विपरीत पड़ोसी राज्यों में डेलीवेज वर्करों को पक्का किया गया है और सरकार उन्हें कई प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूंजीपतियों के हितों को पूरा करने में जुटी हुई है।
बीबीएमबी वर्कर यूनियन द्वारा वर्करों को सरकार की विरोधी नीतियों के प्रति लामबंद होने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय भी भगत सिंह की तरह इंकलाबी सोच अपनाने की जरुरत है। जिसकी बदौलत जनता, मजदूरों, मुलाजिमों व दबे-कुचले लोगों का भला हो सकता है।
इस मौके पर दयानंद जोशी, सिकंदर सिंह, गुरप्रशाद, गुरदयाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, गुरचरण सिंह, गुरविन्द्र सिंह, बिशन दास, नानक चंद, कुलदीप सिंह, चरण सिंह, टेक चंद, डेलीवेज अध्यक्ष राजवीर सिंह, जयप्रकाश, रमन कुमार, राकेश कुमार, दर्शन सिंह, हेमराज व चेतराम विशेष रुप से मौजूद थे।
फोटो : बीबीएमबी वकर्स यूनियन नेता शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर कैंडल मार्च निकालते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गईं 3 तलाकशुदा महिलाएं : पैसे के लिए करती थी यह काम

शाहपुरकंडी । शाहपुरकंडी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घटेरा मोड़ के पास स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी...
article-image
पंजाब

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सीएम मान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : बोले- पंजाब में नफरत नहीं, प्यार के खिलेंगे फूल,

फिरोजपुर, 15 अगस्त :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि भारत की आजादी का 80वां वर्ष पंजाब की महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी का वर्ष साबित हो रहा है, क्योंकि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेरिका में भारत की एक और छात्रा लापता : साल 2024 में अब तक सात भारतीयों की मौत

छात्रा नितिशा कंडुला 28 मई से लापता हैं। पुलिस ने बताया कि छात्रा को आखिरी बार लॉस एंजिलिस में देखा गया था और उसके लापता होने की खबर 30 मई को मिली थी। पुलिस के अनुसार,...
article-image
पंजाब

शरीर की ज्ञान इंद्रियों में आंखों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता : डा. रघुवीर सिंह

गढ़शंकर | ‘अपनी आंखों को प्यार करो’ थीम के तहत ब्लाक स्तरीय पीएचसी पोसी में सैमिनार करवाया गया। यह सैमिनार विश्व दृष्टि दिवस पर हर वर्ष करवाए जाने वाले प्रोग्राम तहत अक्तूबर के दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!