हरोली व दुलैहड़ में : टीवी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ग्रामीण किए जागरूक

by

ऊना: 29 सितंबर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से नटराज कला मंच नादौन के कलाकारों ने टीवी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत ग्राम पंचायत हरोली व दुलैहड़ में गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
कलाकारों ने बताया कि क्षय रोग एक संक्रामक बीमारी है जो आमतौर पर फेफड़ों पर हमला करती है। फेफड़ों की टीवी एक मरीज से दूसरे लोगों में खांसने या छींकने से फैलती है। टीवी बाल, नाखून और दांत को छोड़कर शरीर के किसी भी भाग में हो सकती है। अगर किसी को 2 सप्ताह से अधिक खांसी है या शाम के समय बुखार आ रहा हो या भूख नहीं लग रही हो, बजन लगातार कम हो रहा हा,े रात को पसीना आना, छाती में दर्द होना व खांसी में खून आने की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बलगम चेक करवाएं। टीवी की जांच सभी सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनों से फ्री की जाती है। उन्होंने बताया कि टीवी लाईलाज बीमारी नहीं है इसका इलाज पूर्णतया संभव है सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में टीवी के लिए डॉट्स की दवाई मुफ्त उपलब्ध है। 6 महीने तक लगातार दवाई खाने से टीवी ठीक हो जाती है और दवाई बीच में छोड़ने पर 2 साल खानी पड़ती है। टीवी के मरीजों को हर महीने पोषण आहार के लिए 500 रूपये दिए जाते हैं। इसके अलावा बिगड़ी हुई टीवी के मरीजों को 500 प्रति महीने 2 साल तक एनटीईपी द्वारा तथा 1500 रुपए प्रतिमाह मुख्यमंत्री क्षय निवारण योजना द्वारा दिया जाता है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दुलैहड के प्रधान नंद किशोर, उप प्रधान पवन राणा, वार्ड सदस्य पूनम, नीलम, रशीदा, बीना, बलदीप कौर और हरोली हेल्थ सुपरवाइजर महेंद्र कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केलांग का न्यूनतम तापमान -6.9 कुकू मसूरी का -6.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

शिमला। प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं, 19 नवंबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस चुनाव-2022 के लिए जिला में सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर अधिकारियों की हुई बैठक

ऊना, 7 सितंबर: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए आज डीआरडीए सभागार में चुनावों के लिए नियुक्त सेक्टर मैजिस्ट्रेट व सेक्टर ऑफिसर की साथ बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ऊना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला की शर्मनाक हरक्त : गुरुद्वारा में महिला ने उतारे कपड़े, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना जिले के साहनेवाल में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतार दिए, जिससे संगत ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे विभाग: डीसी

ऊना, 10 दिसंबर: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा ऊना जिला में की गई विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!