कोरोना बैरीयर समेत लोगों को बेहतर सेवाएं देने वालों किया सम्मानित,संजे साहनी ने लड़कियों की लोहड़ी डाली

by

नंगल
–  ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय साहनी ने अपने वार्ड में कुडिय़ां दी लोहड़ी नामक समागम करके नई जन्मी 75 लड़कियों की लोहड़ी डाली। इस दौरान साहनी ने लड़कियों को आकर्षित तोफे देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोरोना काल के समय फ्रंट लाइन कोरोना बैरीयर व कोरोना के समय सेवाएं देने वाले सरकारी कर्मचारियों समेत और अन्य जन कल्याण का कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया। कौंसिल सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित। इस दौरान साहनी ने वार्ड व शहर वासियों को लडक़े व लड़कियों में भेदभाव ना करने की अपील की। इस समागम में एस.डी.एम कन्नू गर्ग,तहसीलदार राम किशन,एस.एच.ओ पवन चौधरी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की।
इस मौके साहनी ने अपने संबोधन में कहा के मेरे वार्ड वासियों ने मुझे 2015 पार्षद चुन कर वार्ड की सेवा करने का मौके दिया। 2017 से पहले दस वर्ष हम कौंसिल की सत्ता से बाहर रहे। वार्ड के जरूरी काम थे,जिनकी तरफ विरोधियों ने देखा तक नही। वार्ड वासी लंबा समय संताप भौगते रहें। जब वार्ड की समस्याएं बिकराल रूप धारण कर गई ,तो वार्ड वासियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुझ पर विश्वास जिताया। जब 2017 मेंं हमारी पंजाब में सरकार बनने के बाद कौंसिल भी हमारी बनी।इस दौरान स्पीकर राणा के.पी सिंह के मिले सहियोग से वार्ड की लंबे समय की उन सभी समस्यों का समाधान करवाया। जिनसे वार्ड वासी काफी परेशान थे। जिसमें मैंने वार्ड में बिजली का लोड बढाया,गली में लगे बिजली ट्रांस्फर को खुली जगह शिफ्त कराया,पीने वाले पानी की समस्या दूर कराई और दर्जनों समस्याएं जिनके कारण वार्ड वासी बहुत परेशान थे,उनका समाधान कराया। अब फिर कौंसिल चुनाव आने वालें है। अगर वार्ड वासी मुझे सेवा का मौका देते हैं। तो वार्ड की बहुत कम बची समस्याओं का समाधान तो किया जाएगा। साथ में मैं स्पीकर राणा के.पी के सहियोग से वार्ड के युवाओं को रोजगार के दिलाने के लिए प्रयास करूंगा। विरोधियों के पास मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नही है। इस लिए वह छोटे छोटे होल पर गायब हुए एक दो ढंकनों को चुनावी मुद्दा बना रहें है। जो वार्ड की समस्याएं मैंने दूर की हैं। वार्ड वासी विरोधियों से पूछ रहें है के उन्होंने अपने दस वर्षो में उन समस्याओं को दूर क्यों नही किया।
इस दौरान ट्रक यूनीयन के अध्यक्ष सरपंच प्यारा जसवाल,एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा ,मेन मार्केट व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश नैयर , डा.सोम दत्त पाठक,सिनियर कांग्रेसी नेता अशोक सैणी,महासचिव उमा कांत,सुरिंदर पम्मा,टोनी सहगल,हरपाल भषीण आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खेल उत्सव विजयी भव 2023 : पीयू रीजनल सेंटर की 10वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेल उत्सव विजयी भव 2023’ संपन्न

होशियारपुर(आदित्य बख्शी) अंजलि और नितेश कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर होशियारपुर (पीयूएसएसजीआरसी) के 10वें वार्षिक खेल मीट ‘खेल उत्सव: विजयी भव 2023’ के दौरान क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सरकार 60 दिनों के भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी , हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए : मुख्यमंत्री सखुविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला : प्रदेश के युवाओं को सरकार 60 दिनों भीतर उन्हें काबिलियत के अनुसार नौकरी देगी। प्रदेश हित में सरकार कड़े कदम उठाने से गुरेज नहीं करेगी, एक लाख बेरोजगारों को सरकारी और गैर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!