उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

by
ऊना  – पंचायत चुनावों के पहले चरण के मतदान के दौरान आज उपायुक्त राघव शर्मा ने जिला में कई संवेदनशील व अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों को दौरा किया।
राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत देहलां अप्पर के वार्ड नंबर 1, 2, 8, 10 व 11, ग्राम पंचायत सनौली के सात वार्डों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सनौली में स्थापित किए गए पोलिंग स्टेशनों, बाथू ग्राम पंचायत के 7 वार्डों के लिए राजकीय पाठशाला में बनाए गए पोलिंग स्टेशनों तथा ग्राम पंचायत हरोली के नौ वार्डों के लिए बनाए गए राजकीय प्राथमिक पाठशाला हरोली में बनाए गए पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया।
जिलाधीश राघव शर्मा ने पोलिंग स्टाफ को मतदाताओं से कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता मास्क पहन कर आएं तथा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही मतदान केंद्रों पर सैनिटाइज करने व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था को भी जांचा। उन्होंने मतगणना संबंधी तैयारियों पर भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ एसडीएम हरोली गौरव चौधरी भी उपस्थित रहे।
डीसी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव के लिए जिला ऊना के पांच विकास खण्डों की 86 ग्राम पंचायतों में मदतान के लिए 131 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 23 संवेदनशील और 19 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी, किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 2.52 लाख सिलेंडर फ्री में होंगे रिफिल:मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय गृहिणी सुविधा योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में केंद्र सरकार द्वारा उज्जवल योजना के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Punjab Voter List SIR 2026: 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर, पंजाब में वोटर लिस्ट रिवीजन का पहला चरण पूरा, 90.37% फॉर्म जमा, 13 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट सूची

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को बताया...
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!