शहर को साफ सुथरा बनाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने 12.50 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 31 के संत नगर में सुतैहरी नाले में पाइप डालने के कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर :8 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और सभी पैंडिंग कार्यों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वे वार्ड नंबर 31 के संत नगर में सुतैहरी रोड नाले में पाइप डालने के कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर श्री सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे ।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वार्ड नंबर 31 में नाले में पाइप डालने का काम वार्ड पार्षद श्रीमती मोनिका कतना के प्रयास से शुरु करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 12.50 लाख रुपए की लागत से इस नाले में पाइप डालने का कार्य करवाया जा रहा है जो कि जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सुतैहरी रोड से नाले से नाले के माध्यम से पानी रेलवे रोड को निकलता था और सही निकासी न होने के कारण वार्ड में काफी पानी इक_ा हो जाता था। अब पानी की सही निकासी होगी और लोगों को गंदगी से भी राहत मिलेगी।
इस मौके पर पार्षद मोनिका कतना, प्रदीप कुमार बिट्टू, मंजीत कौर, खरैती लाल कतना, एक्सिनय कुलदीप सिंह, तीर्थ राम, सतवंत सिंह सियान, गंगा प्रसाद के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिम में दिल का दौरा पड़ने से बचने के टिप्स : बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्या करें क्या न करें

आप स्वास्थ्य रखने के लिए जिम जाते होंगे। लेकिन, बीते कुछ समय में ऐसा देखने को मिला है कि जिम में लोगों को दिल का दौरा पड़ जाता है, जिससे उनकी मौत हो जाती...
article-image
पंजाब

मिल मालिकों की हड़ताल खत्म, धान खरीद का रास्ता साफ

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज राज्य सरकार की ओर से राइस मिल मालिकों की सभी जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद...
article-image
पंजाब

बिजली बंद- सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक : बिजली घर गढ़शंकर, सड़ोआ, डल्लेवाल व भीण से चलती बिजली सप्लाई बाधित रहेगी

गढ़शंकर, 16 मई   : 132 केवी नवांशहर से 66 केवी गढ़शंकर को आते 66 केवी लाइन सर्कट नंबर 1 तथा सर्कट नंबर 2 की जरूरी मुरम्मत कारण 17 मई को सुबह 10 बजे से...
Translate »
error: Content is protected !!