जिले के 25 किसानों को किसानों को सब्जियों की नर्सरी उगाने व पैदावार की ट्रेनिंग के लिए किया गया रवाना

by

होशियारपुर, 21 जनवरी:
मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने आज आत्मा स्कीम के अंतर्गत जिले के 25 किसानों की बस को सैंटर आफ एक्सीलेंस(सब्जियां) करतारपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेनिंग के लिए गए किसानों में ब्लाक होशियारपुर-1, होशियारपुर-2, माहिलपुर व गढ़शंकर के किसान शामिल है।
डा. विनय कुमार ने बताया कि इस प्रदेश स्तरीय ट्रेनिंग-कम-एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य किसानों को गेहूं, धान की पारंपरिक कृषि के अलावा सब्जियों की कृषि को अपनाकर अपना आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में माहिरों की ओर से किसानों को सब्जियों की नर्सरी उगाने व पैदावार की नई तकनीकों संबंधी विस्तार से जानकारी मुहैया करवाई जाती है।
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि पहले आत्मा स्कीम के अंतर्गत 18 व 19 जनवरी को ब्लाक मुकेरियां, हाजीपुर, तलवाड़ा, टांडा, दसूहा व भूंगा के 25-25 किसानों को इस सैंटर में ट्रेनिंग करवाई जा चुकी है। इस मौके पर कैंप में कृषि अधिकारी डा. मंजीत सिंह, डा. तरविंदर सिंह, प्रोजैक्ट डायरेक्टर रमन शर्मा, प्रभमनिंदर कौर, राजीव रंजन, कृषि विकास अधिकारी डा. किरनजीत सिंह, कुलविंदर सिंह साहनी, कमलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर ने 111 पौधे लगाए 

गढ़शंकर, 18 जुलाई : जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर द्वारा  पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से आज गांव मोतिया में दो ट्रेवैनियों सहित विभिन्न स्थानों पर फलदार, फूलदार, छायादार एवं स्वास्थ्य के लिए उपयोगी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कर्मचारी महासंघों के संयुक्त सम्मेलन में जलशक्ति कर्मियों को उपमुख्यमंत्री ने दिया भरोसा… मैं आपके साथ, हर जायज़ मुद्दे का होगा समाधान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ । ऊना, 7 फरवरी : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारी महासंघों के संयुक्त सम्मेलन में कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उनकी सभी जायज़ समस्याओं के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ : हिमाचल सरकार चंडीगढ़ के समीप बसाएगी “हिम चंडीगढ़” नाम से एक विश्वस्तरीय शहर

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ के समीप ‘हिम चंडीगढ़’ नाम से एक विश्वस्तरीय शहर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य राजधानी क्षेत्र पर बढ़ते...
पंजाब

ग्राम पंचायत के चुनावों के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी: बलराज सिंह

होशियारपुर, 18 नवंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की ओर से ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-...
Translate »
error: Content is protected !!