55,07261 वोटर  करेगे मतदान : विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी

by

शिमला : चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिसूचना  जारी कर दी है।  जिसके तहत प्रत्याशी  17 से 25 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र भर पाएंगे। 27 अक्तूबर की सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों  की छंटनी  की जाएगी।  23  और 24 अक्तूबर को अवकाश के कारण नामांकन नहीं भरे जा सकेंगे।  लिहाजा सिर्फ नौ दिन में से सिर्फ सात दिन मिलेंगे प्रत्याशियो को नामांकन पत्र भरने को मिलेगा।  नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर को दोपहर बद 3 बजे से पहले लिए जा सकता है।   मतदान 12 नवंबर की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। जिसके 26 दिन बाद मतगणना 8 दिसंबर को होगी और चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर को पूरी होगी।  चुनाव आयोग ने लोगों की सुविधा के लिए राज्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1800-332-1950 रहेगा। जिलों के लिए टोल फ्री नंबर 1950 है। जिला के बाहर से संबंधित क्षेत्र का एसटीडी कोड पहले लगाना होगा। जिलों में 24 घंटे और उपमंडल स्तर पर 12 घंटे कंट्रोल रूम काम करेंगे।  विधानसभा चुनाव मे  करीब 13,000 ईबीएम का इस्तेमाल होगा  इस बार 55,07261 वोटर  विधायकों का चयन करेंगे। जिनम्मे 27,80,208 पुरुष, 27,27,016 महिला और 37 तृतीय लिंग वोटर शामिल हैं। सर्विस वोटरों की संख्या 67,532 है। इनमें पुरुष वोटर 65,993 और महिला वोटरों की संख्या 1,539 हैं। 18 से 19 साल के वोटर जो पहली बार मतदान करेंगे, उनकी संख्या 1,86,681 है। 80 से 99 साल के कुल वोटर 1,20,894 है जबकि सौ साल से अधिक वोटरों की संख्या 1,184 है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लंदन ..बेडरूम में घुसा किलर और महिला को चाकू से गोद डाला, पति बचाने आया तो हमला कर किया गंभीर घायल

लंदन में एक 24 साल की भारतीय मूल की लड़की, किरणदीप कौर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है।  कातिल ने बेडरूम में घुसकर हत्याकांड को अंजाम दिया है. इस दौरान बगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में सजी पोषक व्यंजनों की प्रदर्शनी, स्थानीय खानपान का बताया महत्व

पोषण माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों ने लिया भाग पोषण के पांच सूत्रों पर चर्चा, बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत करवाने का आह्वान एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :...
Translate »
error: Content is protected !!