उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट ने बीडीसी कण्डाघाट के नव निर्वाचित सदस्यों व प्रधानों-उप प्रधानों को दिलाई शपथ

by
कण्डाघाट:  उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने आज कण्डाघाट स्थित राजकीय महाविद्यालय में खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के सभी 15 नव निर्वाचित सदस्यों एवं विकास खण्ड कण्डाघाट की सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को शपथ दिलाई।
डाॅ. संजीव धीमान ने सर्वप्रथम खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के 15 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। तदोपरांत सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को शपथ दिलाई गई।
उपमण्डलाधिकारी ने इस अवसर पर बीडीसी कण्डाघाट के नव निर्वाचित सदस्यों तथा ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप प्रधानों को बधाई देते हुए आशा जताई कि लोकतन्त्र की महत्वपूर्ण इकाई पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुने गए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विकास को नए आयाम देंगे। उन्होंने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी के सहयोग से विकास की परिकल्पना को साकार करने में योगदान देना होगा।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के विशेष आमन्त्रित सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, जिला भाजपा महासचिव नंदराम कश्यप, जिला भाजपा उपाध्यक्ष गुरविन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले : विभिन्न हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश पर अगले 48 घंटे भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर राज्यपाल ने बावा लाल जी ध्यानपुर धाम में शीश नवाया

एएम नाथ। शिमला :  गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता के साथ पंजाब स्थित श्रद्धेय बावा लाल जी ध्यानपुर धाम में माथा टेका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालक नाथ मेले का हवन और झंडा रस्म के साथ किया शुभारंभ : डीसी ने पूजा-अर्चना – मंदिर परिसर में विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । हमीरपुर 14 मार्च :   उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले वीरवार से आरंभ हो गए। हमीरपुर के जिलाधीश एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले 103 स्कूल होंगे बंद : कम छात्र संख्या वाले 443 स्कूलों को ‘मर्ज’ करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने उन स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!