5 गैंगस्टरों को पकड़ा, तीन राउंड फायरिंग की पुलिस पर : पंजाब और दिल्ली पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर 7 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया

by

जालंधर : उपमंडल भोगपुर के गांव चक झंडू से पंजाब और दिल्ली पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन कर 7 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया और 5 गैंगस्टरों को पकड़ा लिया। गैंगस्टर अपने आप को पुलिस से बचाते हुए गांव में ही एक कोठी में काफी दिनों से रह रहे।
जालंधर ग्रामीण पुलिस एसएसएपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि चक झंडू गांव में ऑपरेशन के दौरान दिल्ली पुलिस भी साथ रही। गांव से उन्होंने 5 गैंगस्टरों को पकड़ा है। सभी गैंगस्टर जालंधर और अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी मामले की जांच के दौरान ही इनपुट मिला था कि गैंगस्टर भोगपुर के गांव चक झंडू में एक कोठी किराए पर लेकर रह रहे हैं। पकड़े गए गैंगस्टर दिल्ली पुलिस के भी वांछित हैं। पकड़े गए गैंगस्टरों से तीन छोटे हथियार मिले हैं।
तीन राउंड फायरिंग भी की गैंगस्टरों ने पुलिस पर :
एसएसपी जालंधर देहात स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि जब खेत में पुलिस ने गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया तो गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों ने पुलिस पार्टी पर तीन राउंड फायरिंग की। इसके जवाब में फिर पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की, लेकिन इस फायरिंग में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
5 गैंगस्टर पकड़े, एक फरार :
गांववासियों ने बताया कि गांव में 6 गैंगस्टर छिपे हुए थे। गैंगस्टर गांव में एक कोठी में रह रहे थे। जैसे ही पुलिस की सूचना गैंगस्टरों को मिली तो चार गैंगस्टर खेत में जा छिपे। जबकि दो गैंगस्टर कोठी से बाहर नहीं निकले। गांव वालों ने बताया कि पुलिस ने दो गैंगस्टर कोठी से पकड़े जबकि तीन को खेत से पकड़ा है। गांव वासियों के मुताविक एक गैंगस्टर मौके से फरार हो गया है। पुलिस को अन्य गैंगस्टरों को गांव वासियो के सहयोग से व किसानों के ट्रैक्टरों से पुलिस को खेतों में सर्च ऑपरेशन के लिए सहयोग दिया।
गैंगस्टर देखे गए ड्रोन से
पुलिस ने ड्रोन की मदद से गांव में खेत का सर्च ऑपरेशन चलाया। इस सारे ऑपरेशन को एसपी ग्रामीण सरबजीत सिंह बाहिया चला रहे थे। ड्रोन के माध्यम से ही पुलिस को कन्फर्म हो गया कि हथियारबंद खेतों में ही छिपे हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा चरनजीत सिंह ने 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े बांटे

गढ़शंकर, 25 जनवरी: डघाम गांव में बाबा चरणजीत सिंह जी ने लगभग 300 जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े, कंबल, जैकेट, मोजे, कोट, टोपियां, मफलर आदि वितरित किए। बाबा जी हर साल जनवरी महीने में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सीबीआई की जांच ना करवा के किसे बचाना चाहते : जब परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री को क्या आपत्ति है : जयराम ठाकुर

अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन फीस लगने वाली सूचना पर सरकार स्पष्ट करे अपना रुखए एम नाथ। मण्डी : मण्डी से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के महा प्रबंधक...
article-image
पंजाब

हमलावरों ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग : फतेहगढ़ साहिब में किसान के घर पर हमला

फतेहगढ़ साहिब (खमाणो)। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के जटाना ऊंचा गांव में वीरवार सुबह करीब साढ़े सात एक ग्रामीण के घर पर बाइक पर आए तीन हमलावरों ने अंधाधुंध पांच राउंड फायर किए और...
article-image
पंजाब

सोनिया चुनी गई बैस्ट एथलीट : गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावले संपन

गढ़शंकर । वेदांत आचार्य चेतना नंद जी महाराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे महाराजा ब्रहमा नंद भूरीवाले गरीबदासी राणा गजिंद्र चंद गर्ल्स कालेज मानसोवाल में वार्षिक खेल मुकावलों का आयोजन किया गया। उकत...
Translate »
error: Content is protected !!