दो युवकों से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद, मामला दर्ज

by
गढ़शंकर  – गढ़शंकर पुलिस ने एसएसपी होशियारपुर व एएसपी तुषार गुप्ता के निर्देश पर स्मगलर व समाजविरोधी अनसरो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीनेवाल पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह ने बताया कि बीनेवाल चौकी प्रभारी सतविंदर सिंह ने गांव कोकोवाल में नाका लगा कर वाहनों की तलाशी अभियान चलाया हुआ था इस दौरान एक बाइक नंबर पीबी 09 एड़ी 4966 पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वापस जाने लगे तो एएसआई सतविंदर सिंह ने पुलिस कर्मियों की सहायता से रोक कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम मेला सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी खब्बे राजपूतां मेहता व गगनदीप सिंह पुत्र झलमन सिंह वासी कोहड़ हिंदुआ मेहता जिला अमृतसर बताया। दोनों की तलाशी ली गई तो मेला सिंह की जेब से 175 ग्राम हेरोइन वहीं मंगल सिंह की जेब से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इकबाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत से दो दिन का रिमांड लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले

चंडीगढ़ : पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पंजाब सरकार ने 2 आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले/तैनाती की घोषणा की है। आदेशों के अनुसार अर्शदीप सिंह थिंद को राजस्व एवं पुनर्वास...
article-image
पंजाब

दाना मंडी होशियारपुर को मॉडल मंडी के रूप में विकसित किया जाएगा : आशिका जैन

डिप्टी कमिश्नर ने चेयरमैन मार्केट कमेटी के साथ किया दाना मंडी का दौरा, मंडी में बुनियादी व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश – कहा, नगर निगम के सहयोग से कृषि कचरे के प्रबंधन पर किया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

36 लोग लापता : रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज खड में बादल फटने की घटना होने के कारण : समेज में बदल फटने से प्रभावित 85 किलोमीटर में होगा सर्च ऑपरेशन – जिलाधीश

 प्रभावित श्रेत्र को रेस्क्यू कार्य के लिए छह हिस्सों में बांटा *** एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, सीआईएसएफ, आईटीडीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन दल बचाव कार्य में शामिल* *** बुशहर सदन में ठहराए जाएंगे प्रभावित* एएम नाथ।...
article-image
पंजाब

4 लाख का कर्ज, नहीं चुका पाया : 26 साल के युवक ने किया सुसाइड

मानसा : गांव नंगल कलां में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार ने...
Translate »
error: Content is protected !!