जेल में दो गुटों में भिड़त : दो गैंगगस्टर बुरी तरह से घायल, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

by

पटियाला। पंजाब की हाई-प्रोफाइल पटियाला सेंट्रल जेल में मामूली बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें दो गैंगगस्टर बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 10 कैदियों व हवालातियों के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, धमकियां देने की धाराओं में क्रॉस केज दर्ज किया है। बता दें कि इस दौरान दोनों तरफ से एक-दूसरे पर लोहे के सरिये, लोहे की पाइपों व तीखे किए चम्मचों से वार किए गए और ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। मामले के जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी से एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि हमले में गैंगस्टर जतिंदरपाल सिंह और हवालाती जरमनजीत सिंह के सिर पर व टांगों पर काफी चोटें लगी हैं। दोनों सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हैं।
पुलिस ने मामले में इन पर दर्ज किया मामला : पुलिस ने गैंगस्टर हवालाती जतिंदरपाल सिंह निवासी गांव खांसिया (पटियाला) और उसके गैंग के साथियों हवालाती पवन कुमार, हवालाती रामपाल निवासी ललहोटी खानपुर खुल जिला रोपड़, कैदी लखविंदर सिंह निवासी कुराली और हवालाती जरमनजीत सिंह व इसके गैंग के साथियों जगदीश सिंह निवासी शादीपुर समाना, कर्म सिंह निवासी तख्तगढ़ जिला रोपड़, अशोक कुमार निवासी गढ़बाग, बलजीत सिंह निवासी नूरपुर बेदी रोपड़, सूरत सिंह निवासी मुहतममंगा जिला फाजिल्का के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच जारी है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
क्या है मामला : जानकारी के मुताबिक हत्या की कोशिश के मामले में जेल में बंद हवालाती जरमनजीत सिंह निवासी गांव रामपुरा भूत तरनतारन अपने गुट के एक साथी के साथ चक्की की तरफ जा रहा था। वहीं आगे कत्ल केस में जेल में बंद गैंगस्टर हवालाती जतिंदरपाल सिंह निवासी गांव खांसियां जिला पटियाला खड़ा था। पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर जतिंदरपाल सिंह को देखते ही हवालाती जरमनजीत सिंह ने अपने साथी से कहा कि यह तो चला हुआ कारतूस है जिस पर उसका साथी हंस पड़ा। यह सुनते ही गैंगस्टर जतिंदरपाल भड़क गया और उसने आवाज लगाकर अपने गुट के हवालाती पवन कुमार निवासी भादसों (पटियाला) को बुला लिया। पवन कुमार ने आते ही अपने हाथ में पकड़ी लोहे की पाइप से हवालाती जरमनजीत सिंह के सिर पर वार किया। इसी बीच जतिंदरपाल ने एक लोहे का सरिया उठाकर जरमनजीत सिंह की टांग पर मारा और साथी लखवीर सिंह ने भी तीखे किए चम्मच का वार किया। अपना बचाव करते हुए हवालाती जरमनजीत सिंह की उंगली भी कट गई। आरोपी रामपाल ने जरमनजीत सिंह पर तवा उठाकर मारा व उसके साथ मारपीट भी की। वहीं जरमनजीत सिंह के गैंग के साथियों ने भी जतिंदरपाल सिंह व उसके साथियों के साथ बुरी तरह से मारपीट की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

100 दिन में नशा तस्करों की 78.52 करोड़ रुपए की संपत्ति की फ्रीज : पंजाब पुलिस ने 13.03 करोड़ रुपए ड्रग मनी की बरामद

चंडीगढ़। प्रदेश को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत एक तरफ जहां पंजाब पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजते हुए भारी संख्या में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। वहीं नशा...
article-image
पंजाब

ईशांक कुमार 51,904 वोट लेकर बने विजेता : चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र

होशियारपुर, 23 नवंबर: विधानसभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल के उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान की आज यहां व्यवस्थित ढंग से गिनती पूरी हुई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. ईशांक कुमार...
article-image
पंजाब

चैत्र महीने के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ जी की चौकी का आयोजन मंदिर के प्रांगण में किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड ) बस्सी ग़ुलाम हुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी महंत उदयगिरि जी के सानिध्य में चैत्र महीने के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ जी की...
Translate »
error: Content is protected !!