दोपहर 12 बजे होगा स्व. सूरी का अंतिम संस्कार : अमृतपाल सिंह का नाम केस में शामिल की बात डीसी व पुलिस कमिश्नर ने मानी

by

अमृतसर। मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद शनिवार को के शव का पोस्टमार्टम हो गया है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सैंडी को शुक्रवार दोपहर अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के अभी तक के बयानों, उसकी गाड़ी से मिली फोटो स्टेट आदि के आधार पर रिमांड की मांग की थी। पोस्टमार्टम में सामने आया कि सूरी को कुल 4 गोलियां लगी। जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी तथा चौथी कंधे से आर-पार हो गई। वहीं सूरी के बेटे माणिक ने कहा कि आज सुबह उसे भी धमकी भरा फोन आया है। कल पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी। उन्होंने कल ही पुलिस से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जैकेट की मांग की थी। लेकिन उन्हें दी नहीं गई। इसी बीच अमृतसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। सूरी के समर्थकों ने आज पंजाब बंद की कॉल दी थी। जिसके बाद जबरन बाजार बंद कराए गए। इस दौरान पुलिस भी वहां तैनात रही। वहीं सूरी के समर्थकों का भी गुस्सा फूट गया है। समर्थक रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। इसको देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात की गई। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
दोपहर 12 बजे होगा स्व. सूरी का अंतिम संस्कार : परिवार ने मांग की थी कि सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ दीप सिद्धू के बनाए संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह का नाम केस में शामिल करने की मांग की है। इसके साथ ही गिरफ्तारी भी की जाए। मांगों को मानने के लिए अमृतसर डीसी को परिवार और हिंदू संगठनों ने अल्टीमेटम दिया है। पोस्टमार्टम के बाद तकरीबन शाम करीब पौने छह बजे डीसी अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन और पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह परिवार व हिंदू संगठनों से मिलने पहुंच गए। आधा घंटा हुई इस बातचीत के बाद परिवार व हिंदू संगठनों ने सुधीर सूरी के शव का संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा मंदिर में करने का निर्णय लिया है। जिसके बाद उनकी तीनों मांगों को मानने का आश्वासन डीसी हरप्रीत सूदर और पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने दे दिया। सुधीर सूरी के भाई ने घोषणा की कि जिला प्रशासन स्वर्गीय सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रक्रिया को शुरू करवाएगा। वहीं दूसरी तरफ परिवार के एक सदस्य को नौकरी के लिए भी जिला प्रशासन तैयार हो गया है। वहीं पुलिस जल्द ही अमृतपाल के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

– परिवार रात ही करना चाहता था संस्कार, हिंदू संगठनों ने रोका : डीसी हरप्रीत सूदन ने भी पहली दोनों मांगों को दोहराते हुए उसमें रजामंदी जाहिर की। वहीं आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिवार रात के समय ही सुधीर सूरी के शव का संस्कार करना चाहता था। लेकिन हिंदू संगठनों ने आपत्ति जता दी कि रात के समय संस्कार नहीं हो सकता। जिसके बाद अब रविवार दोपहर 12 बजे संस्कार किए जाने का फैसला किया गया है।

– खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा ने ली सूरी की हत्या की जिम्मेवारी

सूरी की हत्या की जिम्मेवारी कनाडा बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर लंडा हरीके ने ली है। लखबीर के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट डाली गई है। जिसमें कहा गया कि सूरी का कत्ल हमारे भाईयों ने किया है। बाकी जो भी कौम या किसी भी धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वह भी तैयारी रखें। सबकी बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह न समझें कि वह बच जाएंगे। यह तो अभी शुरूआत है। हालांकि यह पोस्ट आतंकी लखबीर की ही है, इसको लेकर पंजाब पुलिस जांच कर रही है।
फोटो : डीसी हरप्रीत सुदर वी पुलिस कमिश्नर तीनो मांगी को मानने की घोषणा करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

गढ़शंकर में कर्मचारियों-पेंशनरों का सरकार पर हल्ला बोल : रौड़ी के आवास तक पहुंचा विशाल रोष मार्च

गढ़शंकर, 12 सितंबर। पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लागू न किए जाने तथा कर्मचारियों के खिलाफ कथित प्रचार के विरोध में पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स सांझा फ्रंट और सांझा कर्मचारी...
article-image
पंजाब

युवा ‘आप’ की सबसे बड़ी ताकत, गढ़शंकर रैली में रौड़ी और लालपुरा ने दिया एकजुटता का संदेश

गढ़शंकर. : आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही रैलियों और राजनीतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज गढ़शंकर में यूथ रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान...
पंजाब

ओमान में पंजाब की लड़कियों का बुरा हाल : 18 घंटे काम और यौन शोषण का सामना

जालंधर :  विदेशों में नौकरी की तलाश में कई लोग गलत हाथों में फंस जाते हैं। हाल ही में ओमान से लौटने वाली कुछ लड़कियों ने अपनी भयानक अनुभव साझा किए हैं। इनका कहना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
Translate »
error: Content is protected !!