बंदर ने छीना 71 हजार रुपए से भरा बैग

by

शिमला। शिमला के माल रोड पर वीरवार को बिजली का बिल जमा करवाने आए एक व्यक्ति के हाथ से बंदर ने पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग को लेकर बंदर पेड़ पर जा बैठा। उसने बैग से पैसे निकाले और जमीन पर फैंकने शुरू कर दिए। जब उक्त व्यक्ति ने पैसे उठाए तो उसमें 71 हजार रुपए ही सही हालत में थे, जबकि 4 हजार रुपए बंदर ने फाड़ दिए थे। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति बीएसएनएल ऑफिस में बिजली का बिल जमा करवाने जा रहा था। जब तक वह ऑफिस पहुंचते, तब तक बंदर हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गया। देखते ही देखते बीएसएनएल कार्यालय के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन बंदर अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसने पैसों का बैग नहीं लौटाया। थोड़ी देर बाद सारे पैसे नीचे फैंक दिए। दुकानदारों और नगम निगम के कर्मचारियों ने भी बैग वापस लेने के भरसक प्रयास किए, लेकिन बंदर कार्यालय की छत पर जाकर बैठ गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

27 साल की युवती से 19 साल के युवक ने 13 दिन तक दुष्कर्म किया : आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार

पटियाला : पटियाला मे स्तय 27 वर्षीय युवती से 19 वर्ष के युवक द्वारा पटियाला में बहन को मिलाने के बहाने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर वहां 13 दिन तक दुष्कर्म करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार 27 हजार करोड़ का कर्ज़ लेकर भी विकास करवाने में नाकाम : डा. राजीव बिंदल

एएम नाथ।  धर्मशाला, 17 सितंबर :  एक लाख करोड़ रुपये की गारंटिया देने तथा 27 हजार करोड़ का ऋण लेने के बावजूद न तो कांग्रेस सरकार गारंटियां पूरी कर पाई और न ही प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!