साधारण मामलों को भी एससी/एसटी स्पैशल एक्ट का रंग देकर लोगों को झूठा फसाया जा रहा, इस चलन को बदलने की जरूरत : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में की अहम टिप्पणी

by

चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मामले में अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत आने वाले साधारण मामलों को भी एससी व एसटी स्पेशल एक्ट का रंग देकर लोगों को झूठा फंसाया जा रहा है। इस तरह के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस चलन को रोके जाने की जरूरत है। जस्टिस अशोक कुमार वर्मा ने एक मामले की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि सिविल विवादों में बदला लेने के लिए एससी व एसटी एक्ट को हथियार बनाया जा रहा है। इसका नतीजा यह है कि स्पेशल एक्ट के तहत आने वाले सही मामलों में भी आरोपी संदेह का लाभ ले रहे हैं और केस कमजोर हो रहे हैं। इससे स्पेशल एक्ट को बनाए जाने का उद्देश्य समाप्त हो रहा है। ऐसे में जरूरत है कि झूठे मामलों के साथ सख्ती से निपटा जाए। हाईकोर्ट ने फैसले में कहा कि मौजूदा मामला इस बात का शानदार उदाहरण है कि आवेश में आकर किसी को कुछ कहना सोच समझ कर कही गई बात नहीं माना जा सकता। गुस्से के चंद लम्हों में यदि किसी को जातिसूचक संबोधन किया गया हो तो उसे सार्वजनिक रूप से नीचा दिखाना नहीं कहा जा सकता। यह समझने की बात है कि दो लोग गुस्से में एक दूसरे को कुछ कहते हैं तो उसे स्पेशल एक्ट के दायरे में रखा अपराध कैसे कहा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा मामले में गुस्से में एक दूसरे को अपशब्द कहे गए जिसे स्पेशल एक्ट के अपराध में नहीं रखा जा सकता। यहां जानबूझकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का कोई मामला नहीं है। दायर मामले के मुताबिक वाहन पार्किंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े में आरोपियों ने दूसरे पक्ष से गाली गलौज की और उन्हें जातिसूचक आपत्तिजनक शब्द कहे। बता दें कि हिसार पुलिस ने इस मामले में 13 अप्रैल 2022 को एक एफआईआर दर्ज की। शिकायतकर्ता की मेडिकल रिपोर्ट में साधारण चोट लगने की बात कही गई। इस मामले में हिसार की अदालत ने आरोपियों की गिरफ्तारी से बचने के लिए दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने मामले में दोनों आरोपियों की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोगुना हो पीएम किसान की रकम, एमएसपी पर लीगल गारंटी : सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली संसदीय कमेटी का सुझाव

संसदीय पैनल ने किसानों को मिलने वाली योजनाओं के समर्थन की बात की है। इसमें पीएम किसान सम्मान निधि को दोगुना करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी देने के लिए कहा गया है। संसदीय...
article-image
पंजाब

कलयुगी बेटा ही निकला बाप का कातिल…. माहिलपुर पुलिस ने किसान की हत्या के मामले की गुथी सुलझाने का किया दावा

27 मई को टूटोमजारा गांव में हवेली में सोए किसान हरभजन सिंह की हत्या का मामला। माहिलपुर – 27 मई को टूटोमजारा के 79 वर्षीय किसान हरभजन सिंह की हत्या उसके ही कलयुगी छोटे...
article-image
पंजाब

भारी वर्षा : पंजाब समेत दिल्ली में होने की संभावना

चंड़ीगढ़ : देश के पूर्वी व दक्षिण राज्यों में भारी वर्षा के बाद अब वर्षा ने उत्तर भारत को भी तरोतर करना शुरु कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूटपाट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

चाकू और एक्टिवा समेत तीन युवक दबोचे, सेक्टर-39 थाना पुलिस को सफलता सुबह साइकिल सवार को लूटने की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में पुनीत महाजन। चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों...
Translate »
error: Content is protected !!