88 एकड़ जमीन से छुड़वाए अवैध कब्जे : गांव मैहंदीपुर व ठठियाला में प्रशासन ने

by

वन विभाग की जमीन पर काबिज लोगों पर कार्रवाई रहेगी जारी – सतिंदर सिंह

नवांशहर/बलाचौर। जंगलात व खुराक सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारू चक्क के आदेशों पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जाधारकों के कब्जे छुड़वाने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत गांव मैहंदीपुर तथा ठठियाला में 88 एकड़ जमीन का कब्जा छुड़वाया गया। वन मंडल अधिकारी नवांशहर/गढ़शंकर सतिंदर सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार कर्मजीत सिंह के सहयोग से मैहंदीपुर की 38 एकड़ तथा ठठियाला की 50 एकड़ जमीन की पैमाइश करवाई गई और बाद में उसका कब्जा हासिल करके सीमैंट के पिल्लर तथा कंटीली तार लगाई गई। इस छुड़वाई गई जमीन में जंगल लगाने के लिए विभाग को अनुमान लगाकर भेजा गया है और मंजूरी मिलते ही यहां पौधे लगा दिए जाएंगे। सतिंदर सिंह के अनुसार इसी जगह पर 70 एकड़ के करीब अन्य अवैध कब्जे के तहत जमीन के रिकार्ड की दुरुस्तगी के लिए तथा कब्जा वारंट के लिए एसडीएम नवांशहर की अदालत में केस डाला जाएगा। इसके बाद दखल वारंट लेने पर जिला पुलिस तथा जिला प्रशासन की सहायता से विभाग द्वारा इसका कब्जा हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विभाग नवांशहर वन मंडल में 260 एकड़ के करीब जंगलात जमीन अवैध कब्जाधारकों से छुड़वा चुका है, यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने अवैध कब्जे करने वाले लोगों को तुरंत इन जमीनों को खाली करने को कहा कि अगर वे खुद विभाग की जमीन नहीं छोड़ेंगे तो फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को पुलिस तथा सिविल प्रशासन की मदद से बिना किसी बड़े विरोध के पूरा किया जाएगा। इस मौके पर कानूगो परगण सिंह, पटवारी मनदीप सिंह, मेजर राम, रेंज अधिकारी रवि दत्त मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बंगा में करोड़ों रुपए के विकास प्रोजेक्ट किए लोकार्पित,. 16 करोड़ रुपए की लागत से अपग्रेड हुए बंगा पावर हाउस का शुभारंभ किया

बंगा : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के शहरों और गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है, जिसके तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए...
article-image
पंजाब

मैगा रोजगार मेले में 650 नौजवानों ने लिया हिस्सा, 311 का हुआ मौके पर चयन

होशियारपुर:पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबारब्यूरो में सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में कांट्रेक्टर के माध्यम से भर्ती संबंधी मैगा रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले में 650 नौजवानों...
article-image
पंजाब

शिविर दौरान 100 युनिट रक्त एकत्रित –  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित 

गढ़शंकर, 22 मार्च : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में स्कूल प्रिंसिपल श्री कृपाल सिंह के नेतृत्व में सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर द्वारा स्कूल स्टाफ के सहयोग से शहीद-ए- आजम स....
article-image
पंजाब

मंदिर कमेटियों को पवित्र अक्षत कलश सांसद मनीष तिवारी ने भेंट किए : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र का सांसद मनीष तिवारी ने किया दौरा

माहिलपुर / गढ़शंकर, 8 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के माहलपुर सहित गणेशपुर और मोरांवाली गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!