एनआरआई की बंद पड़ी कोठी से अज्ञात चोरों ने किया सामान चोरी : मामला दर्ज

by

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने एनआरआई की बंद पड़ी कोठी में से सामान चोरी करने के आरोप में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ओल्ड कोर्ट रोड निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके मित्र तूर कालोनी निवासी सुखमिंदर सिंह जो विदेश कनाडा का सिटीजन है। वह जनवरी महीने में भारत आया था, जो दो महीने के करीब भारत रहने के बाद दोबारा से अपनी कोठी को अच्छे से लाक लगाकर विदेश चला गया। इसके बाद मंगलवार को उन्हें अपने मित्र का फोन आया कि उनके पड़ोसी हरजिंदर सिंह ने उन्हें बताया कि कोठी के मेन गेट का लाक टूटा हुआ है तथा अंदर दरवाजे भी खुले हुए हैं। वह तुरंत उक्त कोठी में पहुंच गए वहां पर हरजिंदर सिंह व अन्य पड़ोसी भी मौजूद थे। उन्होंने कोठी के अंदर जाकर देखा तथा अपने दोस्त सुखमिंदर सिंह को घर के सामान संबंधी पूछा। जिसने उन्हें बताया कि उनकी कोठी में कैमरे लगे हुए हैं, जिसका डीवीआर भी है। इसके अलावा एक एलसीडी, एक स्कूटी, गैस सिलंडर, इनवर्टर व बैटरी, रसोई के बर्तन, अलमारियों में कपड़े थे। उन्होंने चैक किया तो पता चला कि उक्त सारा सामान कोठी में नहीं था। उक्त सामान को कोई अज्ञात व्यक्ति सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को चोरी करके ले गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा- 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी अदालत में पेश,तीन दिन का रिमांड

नवांशहर। एक्सचेंज में काम करने वाले मुलाजिम द्वारा करंसी के नाम पर की गई 50 लाख रुपये की ठगी के मामले के आरोपी को नवांशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी...
article-image
पंजाब

जिला शिक्षा अधिकारी संजीव गौतम ने गढ़शंकर के स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

गढ़शंकर, 21 अगस्त: जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 वक 2 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पारोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भज्जल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पुरखोवाल का औचक निरीक्षण...
article-image
पंजाब

हर घर पानी, हर घर सफाई: खुले में शौच मुक्त हुआ गांव अलीपुर

2.85 लाख रुपए की लागत से 19 घरों में बने नए शौचालय प्रवासी मजदूरों व फेरी वालों के लिए जल्द बनेगा सांझा शौचालय होशियारपुर, 3 फरवरी: हर घर पानी, हर घर सफाई अभियान के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से कर्मचारी और पेंशनरों का जत्था संगरूर महा रैली के लिए रवाना

पी.एस.एस.एफ. और पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी गढ़शंकर, 10 अक्टूबर: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (पी.एस.एस.एफ.) और पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में गढ़शंकर के कर्मचारियों और...
Translate »
error: Content is protected !!