शाहिद अफरीदी काबू, 109 ग्राम चरस सहित

by

चंबा। चंबा पुलिस ने 109 ग्राम चरस सहित एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान टिक्करी अंतराल निवासी शाहिद अफरीदी के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसयूआई टीम ने बुधवार रात मुख्य आरक्षी विनय कश्यप के नेतृत्व में कोटी पुल के पास नाका लगा रखा था। उस समय शाहिद अफरीदी वहां से पैदल आ रहा था। जैसे ही वह नाके के करीब पहुंचा तो पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के हाथ में पकड़े बैग से 109 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नशा करने वालों और नशा बेचने वालों पर नजर रखी हुई है। जिनको किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों की पुनर्नियुक्ति के विरोध में उतरा संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ

एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला । हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया को पिछले एक वर्ष से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। खासतौर पर कांगड़ा, शिमला और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव का पर्व मनाने को उत्सुक ऊना, जिला प्रशासन की तैयारी पूरी : डीसी की जनता से शतप्रतिशत मतदान की अपील

पहली जून को डाले जाएंगे वोट ऊना, 30 मई। लोकसभा आम निर्वाचन तथा 2 विधानसभा उपचुनावों को लेकर 1 जून को होने वाले मतदान के लिए ऊना जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के पास जनता का दुखदर्द सुनने को समय नहीं पर जश्न मनाने को फूंके जा रहे करोड़ों रुपए : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष का आग्रह, जनता का दर्द देखना है तो रैली स्थल से मात्र 20 किलोमीटर दूर पंडोह के कुकलाह जाकर आएं मुख्यमंत्री पांच माह से एक वैली ब्रिज तक न बनने से अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिजनल अस्पताल ऊना में आप का धरना : बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन/सीटी स्कैन मशीन को लेकर

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को रिजनल अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की मशीन को लेकर सीएमओ के कमरे के बाहर...
Translate »
error: Content is protected !!