सीबीआई ने 7 आरोपियों के खिलाफ 10 हजार पेजों की चार्जशीट दाखिल : चार्जशीट में डिप्टी सीएम सिसोदिया का नाम नहीं

by

दिल्ली। शराब नीति घोटाले के मामले में सीबीआई की ओर से शुक्रवार को 7 आरोपियों के खिलाफ 10 हजार पेजों की चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया का नाम नहीं शामिल किया गया है। इधर, चार्जशीट में सिसोदिया का नाम नहीं आने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी ने कहा कि सीबीआई की चार्जशीट बताती है कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सारे आरोप फर्जी और मनगढंत थे। भाजपा को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में ये चार्जशीट दाखिल की है। मामले में 30 नवंबर को अगली सुनवाई होगी। 15 दिन पहले ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरबिंदो फार्मा के चीफ शरद रेड्डी और विनय बाबू का नाम शामिल है। ये दोनों हैदराबाद की टॉप फार्मा कंपनी के कारोबारी हैं। इससे पहले मामले में सीबीआई ने 17 अगस्त को 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के डायरेक्टर अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे का नाम शामिल है। इन सभी को सिसोदिया का करीबी बताया जाता है।

– इन आरोपियों का नाम चार्जशीट में शामिल

सीबीआई की चार्जशीट में दो गिरफ्तार बिजनेसमैन, एक न्यूज चैनल के चीफ, हैदराबाद के एक शराब कारोबारी, दिल्ली के एक शराब डिस्ट्रीब्यूटर और आबकारी विभाग के दो अधिकारी शामिल हैं। चार्जशीट में विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण पिल्लई, समीर महेंद्रू, गौतम मूथा, कुलदीप सिंह और नरेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह तत्कालीन उपायुक्त (आबकारी) थे और नरेंद्र सिंह तत्कालीन सहायक आयुक्त (आबकारी) थे। ईडी और सीबीआई ने इन सभी पर आरोप लगाया था कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितता की गई थी और लाइसेंस धारकों को फायदा पहुंचाया गया था।

भाजपा सिसोदिया को कहते थे नंबर-1 आरोपी, सीबीआई ने चार्जशीट में उन्हें किया बाहर :

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मई-जून से भाजपा नेताओं ने ये कहना शुरू कर दिया था कि एक्साइज में कथित गड़बड़ी हुई है। इसमें मनीष सिसोदिया को जेल जाना पड़ेगा। 6 महीने बीत गए, ईडी-सीबीआई ने 500 अफसरों की टीम बना रखी है। उनके घर रेड की, पूछताछ की, 600 जगह छापे मारने के बाद सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है। जिन लोगों के खिलाफ आरोप तय किये जा रहे हैं, उसमें आरोपी नंबर-1 का नाम ही नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों संग बैठक को गुस्से में छोड़कर चले गए सीएम भगवंत मान : जाओ करते रहो धरना…

चंडीगढ़ : लंबे वक्त से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने सोमवार को पंजाब के मुख्यमंत्री संग बैठक की। लेकिन बैठक दौरान हुई बहस के बाद सीएम मीटिंग छोड़कर चले गए। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार : अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमत्री ने उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के (सीईओ) से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 14 दिसंबर (शनिवार) देर सायं विश्व विख्यात उद्योगपति एवं ज़ीस्केलर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जय चौधरी से चंडीगढ़ में भंेट की । मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सफाई सेवक को की रिक्शा गाड़ी भेंट 

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर-नंगल रोड पर स्थित गांव गढ़ी मट्टों में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा एक सफाई सेवक को रिकशा गाड़ी भेंट की गई। यह रिकशा  ज्ञान चंद कनाडा और सुभाष...
Translate »
error: Content is protected !!